पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू पत्रकार परिषद की मासिक बैठक रविवार को मासूम आर्ट ग्रुप के कार्यालय में संपन्न हुई। परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। जिसमें सहमति बनाई गई कि पलामू पत्रकार परिषद की नयी कार्यकारिणी अप्रैल माह से कार्य प्रारंभ करेगी। इसके साथ ही पुरानी कार्यसमिति को भंग करने का आदेश अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी जारी किया। इस दौरान नये कार्यसमिति का चुनाव कराने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें सैकत चटर्जी, केतन आनंद, अविनाश सिंह, गजेन्द्र कुमार एवं प्रभूदयाल तिवारी को 15 मार्च तक चुनाव कराने के लिए प्रारूप बनाने का जिम्मा सौंपा गया। मौके पर पीपीपी के कार्यसमिति सदस्यों ने मासिक शुल्क जमा कर संगठन के कल्याण कोष को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन महासचिव सतेंद्र मिश्रा ने किया। मौके पर संरक्षक अरूण शुक्ला, अविनाश सिंह, श्याम किशोर पाठक, केतन आनंद, दिलीप कुमार, अजीत मिश्रा, गजेन्द्र कुमार, आशीष अदंभ, नीरज कुमार, ए पी लकी, रविशंकर, मुर्तजा आमिर, विवेक सिंह, श्रवण सोनी, अमित कुमार भोला मौजूद थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment