Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई जिसमें उपायुक्त श्री रंजन ने जिले में चल रही विकास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की.बच्चों का खाता खोलने, छात्रवृत्ति व पोशाक वितरण,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,केसीसी,सीएम रोजगार प्रोत्साहन योजना,मनरेगा, पीएम आवास आदि की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.उन्होंने विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा की ज्यादा से ज्यादा योजनाएं चयनित कर प्रारंभ करने व गति देकर पूर्ण कराने का निर्देश दिया. आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त शेष शिकायतों के निष्पादन, आनलाइन दर्ज किए गए सभी आवेदनों की संख्या आदि कार्यों के वस्तुस्थिति की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के अधार पर शेष मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया.प्रधानमंत्री आवास,इंदिरा आवास और आंबेडकर आवास योजना की समीक्षा के क्रम उपायुक्त ने सभी बीडीओ को लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने और शेष योग्य लाभुकों को स्वीकृति देने का निर्देश दिया.बैठक में उपायुक्त ने मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना,दीदी बाड़ी योजना, नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना सहित सभी योजनाओं के कार्य की प्रगति की जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने हेतु संबंधतों को निर्देशित किया.इसी तरह उन्होंने पथ निर्माण विभाग,खाद्य आपूर्ति विभाग,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन सहित अन्य विभागों की समीक्षा की.बैठक में उप विकास आयुक्त मेघा भरद्वाज,तीनों एसडीओ,डीएसओ,विभिन्न विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.विज्ञापन

Comments