पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन पलामू जिला कमेटी की बैठक रविवार को स्थानीय परिसदन में जिला अध्यक्ष अवधेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया ।बैठक में सदस्यों ने सदस्यता नवीनीकरण के लिए फॉर्म जमा किया। बैठक में सर्वसम्मति से एक नाम का चयन किया गया जिसे प्रदेश कमेटी में भेजा जाएगा। बैठक में कई सदस्यों ने प्रखंडों में भी कमेटी गठित करने की मांग किया। जिसके जवाब में जिला अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने कहा कि बहुत जल्द सभी प्रखंडों में भी प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। आज की बैठक में पत्रकारों पर हो रहे हमले की निंदा की गई। सदस्यों ने झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग किया। बैठक में अश्विनी घई, शैलेंद्र तिवारी ,अमितेश रंजन, संजय सिंह उमेश, रमाकांत प्रसाद, योगेंद्र मिश्रा, चंदन लाल मंडल ,रघुवीर नारायण पांडे, सुधीर कुमार गुप्ता, विजय तिवारी, राकेश कुमार वर्मा, चंद्रदेव प्रजापति, संजीव कुमार प्रजापति, संतोष कुमार श्रीवास्तव, संजीत कुमार, राशिद अनवर, विनोद सिंह, शशि भूषण सिंह, राजीव रंजन तिवारी ,मुकेश गोस्वामी ,नीलकमल शुक्ला, उपेंद्र कुमार ,विनोद कुमार ठाकुर सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment