पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दिनांक 12.03.2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला नीलाम पदाधिकारी शब्बीर अहमद द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ शनिवर को समीक्षा बैठक की गयी।बैठक में सभी बैंकर्स को नीलाम पत्र वाद से सम्बंधित देनदारों से सम्पर्क कर दायर वाद का निष्पादन लोक अदालत में कराने का निदेश दिया गया।जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा भी सभी देनदारों को नोटिस जारी कर राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।बैठक में सभी बैंकर्स को नियमित ऋण की वसूली करने,पंजी 9 एवं 10 का मिलान करने तथा वाद का शीघ्र निष्पादन कराते हुए सरकारी राजस्व विधिवत जमा करने का निर्देश दिया गया।बैठक में उपरोक्त के अलावे विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment