पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
पलामू जिले के छतरपुर थाना परिसर में मंगलवार को आगामी त्यौहार होली और शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने सभी सदस्यों को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर लोगों का अभिवादन किया। शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए शेखर कुमार ने कहा कि होली पर्व हर्ष और उल्लास का पर्व है, हमारी आम जनों से आग्रह रहेगी कि इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। छतरपुर पुलिस त्योहार के दौरान क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी।
छतरपुर पुलिस निरीक्षक वीर सिंह मुंडा ने आम जनों का अभिवादन करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी तथा किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाए तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें।
छतरपुर अंचल अधिकारी मुदस्सर नजर मंसूरी ने आम जनों से अपील की कि होली और शब-ए- बरात के दौरान किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। सभी धर्म के लोग अपने-अपने त्योहारों को खुशी के साथ बनाएं तथा समाज में एकता का परिचय दें। किसी तरह का आपत्तिजनक संदेश को ना फैलाएं जिससे माहौल बिगड़े।
छतरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बैठक में कहा कि होली के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रहेगी। किसी तरह की नशीली चीजों के सेवन से बचें तथा अपने परिवार और प्रिय जनों के साथ त्यौहार मनाए। सभी क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जिनकी नजर विशेष रूप से असामाजिक तत्व पर रहेगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शराब बिक्री पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी।
वही छतरपुर नगर अध्यक्ष मोहन जायसवाल ने कहा कि छतरपुर में दोनों समुदाय के लोग शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाते हैं। नगर उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने कहा कि यह बहुत ही खुशनसीबी है कि हम लोग फिर त्यौहार मना रहे हैं इसलिए समाज में हम एकता और भाईचारा का परिचय देंगे।
इस बैठक में छतरपुर पुलिस निरीक्षक वीर सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शेखर कुमार, नसीमुद्दीन खान, संजय कुमार रजक, रीतलाल यादव, अशोक सिंह, समेत पुखराज राम, मनोज कुमार गुप्ता, अरविंद गुप्ता, पन्नू यादव, फिरदोस आलम समेत कई लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment