पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भाजपा जिला कार्यालय पलामू में सभी जिला पदाधिकारियों, जिला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भाजपा जिला कार्यालय पलामू में आज सोमवार को सभी जिला पदाधिकारियों, जिला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।विज्ञापन
बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 19 फरवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के जिला प्रवास कार्यक्रम एव कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, प्रेम सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, पूर्व सांसद मनोज कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद कुमार सिंह, नरेंद्र पांडे, अमित तिवारी एवं उदय शुक्ला , सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, भीष्म चौरसिया, रामलव चौरसिया,भोला सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, सोमेश सिंह एवं दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सोमेश सिंह (मीडिया प्रभारी)
माननिय सांसद पलामू
सह सोशल मीडिया प्रभारी
भाजपा पलामू
Comments
Post a Comment