पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी से कहा है कि उनके क्षेत्र के जो भी व्यक्ति यूक्रेन में फंसे हैं उनके बारे में विस्तृत सूचना साक्ष्य सहित शीघ्र उपलब्ध करवाएं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके कोई परिजन यूक्रेन में फंसे हैं तो उनके बारे में विस्तृत सूचना तत्काल संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को उपलब्ध करा दें।विज्ञापन
निम्नांकित जानकारी उपलब्ध करायें
1. फंसे हुए व्यक्ति का नाम-
2. पिता-पति का नाम-
3. स्थानीय पता-
4. स्थानीय अभिभावक का मोबाइल नंबर-
5. यूक्रेन में जहां फंसे हैं उस स्थान का नाम-
6. यूक्रेन का मोबाइल नंबर-
Comments
Post a Comment