पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
अधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने का दिया निर्देश
उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व संग्रहण कार्य की समीक्षा की.इस दौरान उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण करने को लेकर सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया.उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब कुछ ही माह बचे हैं ऐसे में सभी रुकावटों को दूर करते हुए लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें.विज्ञापन
अंचल अधिकारियों को भी राजस्व वसूली का निर्देश
बैठक में सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेज़ी लाने का निदेश दिया गया. उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने स्तर से भी सारे कार्यो को निरीक्षण करें ताकि सारे कार्यों की प्रगति सही से एवं समय पर हो सके. डीसी ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि लगान रसीद निर्गत कराना, दाखिल खारिज कराना एवं उनका अद्यतन डाटा को पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें.मौके पर अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह समेत अन्य एनआईसी के वीसी रूम में उपस्थित रहे वहीं सभी सीओ वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे.इसके अलावे डीसी ने सभी सीओ से आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त हुए आवेदनों का निष्पादन त्वरित रूप से करने की बात कही.
Comments
Post a Comment