पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखंड कार्यालय में बृहस्पतिवार को नावा बाजार प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी निलेश रंजन के अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक की गई।
मौके पर प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी निलेश रंजन द्वारा दुकानदारों को बताया गया कि राशन कार्ड धारियों को झारखंड सरकार द्वारा पेट्रोल पर मिलने वाला सब्सिडी को राशन कार्ड धारि लाभुक को सब्सिडी सेटिंग से जोड़ने का कार्य अभिलंब करना है साथ ही कार्ड धारियों को आधार सीडिंग कर लाभुकों को मिलने वाला योजना का लाभ लाभ हो तक पहुंचाना है तथा फरवरी माह का जिन दुकानदारों का आवंटन नहीं उठा है वह मार्च महीने में अपना आवंटन उठा लेंगे वैसे लागू जो फरवरी माह में अपना बायोमेट्रिक अंगूठा नहीं लगाए हैं उनका फरवरी माह का राशन मार्च महीने में मिलने का असर है उनका राशन लेफ्ट नहीं करेगा इन सभी बिंदुओं पर विशेष चर्चा करते हुए जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया गया।विज्ञापन
उक्त मौके पर मनोज प्रसाद गुप्ता, सूर्य बली पांडे ,गोरख पांडे ,संजय राम, कृष्ण कुमार गुप्ता ,मालती देवी ,फुल कुमारी देवी ,रामचंद्र सिंह ,नरेश सिंह, तपेश्वर सिंह, मिस्टर अंसारी, जय प्रकाश सिंह सहित दर्जनों जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment