पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के चैनपुर अंचल के ग्राम - रबदा के टोला कोदुआडीह में जीतन उरांव के अध्यक्षता में ग्रामिणो की बैठक हुई।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के चैनपुर अंचल के ग्राम - रबदा के टोला कोदुआडीह में जीतन उरांव के अध्यक्षता में ग्रामिणो की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि रबदा पंचायत के टोला कोदुआडीह विकास से कोसों दूर है। लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा विकास का झुठा ढोल पिटा जा रहा है। दिन प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई के कारण आम जनता त्रस्त है। खाने के इस्तेमाल करने वाला खाद्य पदार्थ से लेकर घरेलू रसोई गैस मोदी राज में दुगना से अधिक कीमत पर मिल रहा है लोग धुआं में लकड़ी पर खाना बना रहे हैं। भाकपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने ग्रामीणो के जनसमस्याओं से अवगत होते हुए कहा कि आज चैनपुर अंचल के टोला कोदुआडीह में सरकार द्वारा मिलने वाली योजना धरातल पर नजर नही आ रहा है आदिवासियों की जमीन छिनने के लिए रंका राज परिवार गिरिनाथ सिंह और उनके बराहिल कोदुआडीह के आदिवासी पर पुलिस को मेल में लेकर दर्जनों झुठा मुकदमा करवा रहे हैं। लेकिन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उनके आदिवासी एवं दलितों के जमीन को छिनने के इस मंसूबे को कभी पुरा नही होने देगी। स्थानीय विधायक गरीबो के इलाके में कभी नजर नहीं आते हैं जबकि नाटक करने के लिए बिधानसभा में भगवा पहनकर जाते हैं। विधानसभा में जनता के सवालों को लेकर जाया जाता है भगवान पहनकर तपस्या करने ऋषि मुनि लोग जाते थे लेकिन भाजपा के लोग भगवा वस्त्रों को त्याग की जगह भोग की वस्तु बना चुका है। बैठक में, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुजीत पांडे, नौजवान संघ के उपाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी, लाल बहादुर चौधरी, प्रभु साह, मुनेश चौधरी, शंभू सिंह चेरो, राजदेव उरांव शैलेंद्र उरांव, छठा शंकर राम कृष्ण चौधरी, तेतरी देवी पार्वती देवी बसंती देवी सोनी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। अंत में सर्वसम्मति से फेकन उरांव को शाखा सचिव, राजदेव उरांव एवं जीतन उरांव को सहायता सचिव बनाया गया। मौके पर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Comments
Post a Comment