पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत पंचायत स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता आदि से मनरेगा के विषयों पर कीये बैठक, लोकपाल श्री शंकर कुमार ने कहा कि किसी भी योजनाओं की जानकारी लाभुक को सही तरीके से दें एवं उन्हें यह स्पष्ट कराएं की योजना आपकी संपत्ति है आप इसका सुरक्षा खुद करें , साथ ही कार्यस्थल पर मनरेगा के दिए गए नियमों के अनुसार योजना को पूरा कराएं हर कार्य स्थल पर योजना का बोर्ड अंकित स्पष्ट रूप में रहे, मेट को सही तरीके से प्रशिक्षित करें,
लाभुक हो या किसी प्रकार का कर्मी पंचायत सेवक रोजगार सेवक कोई भी हो वह अपनी शिकायत हमारे ऑफिस में कर सकते हैं
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रणधीर कुमार जयसवाल , धीरज कुमार मनरेगा सहायक सहायक अभियंता अमरेंद्र कुमार सिंह प्रिय रंजन शुक्ला ,रजनीश शर्मा सोनू सोनल अहमद हुसैन अंसारी नीलम कुमारी नीलम देवी आदि रोजगार सेवक पंचायत सेवक आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment