पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
हर हाल में अवैध खनन रोके:डीसी
अवैध खनन करनेवालों पर प्राथमिकी दर्ज कर भेजे जेल: डीसी
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई.समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया.इस दौरान उन्होंने बताया कि जनवरी से लेकर अबतक कुल 24 चलंत चिमनी के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है.इस दौरान डीसी ने टास्क फोर्स के द्वारा पूर्व में किए गये कार्यों की भी समीक्षा की.
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित रूप से बालू का स्टॉक वेरिफिकेशन करने का निदेश दिया.उन्होंने कहा कि बालू की ढुलाई ट्रेक्टर से ही करवाना सुनिश्चित करें.उन्होंने हाइवा या बड़ी गाड़ियों से बालू के परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही.उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर करवाई करने का निर्देश दिया.इसके अलावे उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को उनके क्षेत्र में संचालित अवैध माइनिंग के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.उन्होंने बिना सीटीआई और लाइसेंस प्राप्त किए जिले में संचालित क्रेशर को सील करने का भी निर्देश दिया.जिससे जिले में अवैध खनन के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके.उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर अवैध माइनिंग के विरुद्ध छापामारी करने की बात कही.उन्होंने सभी संबंधितों को हर हाल में जिले में अवैध खनन रोकने की बात कही. उन्होंने अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.विज्ञापन
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में उपायुक्त श्री रंजन के अलावा पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ,छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता,खनन पदाधिकारी आनंद कुमार वन एवं प्रदूषण विभाग के कर्मी उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment