पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को यूनिफाइड कमांड समिति/विशेष केंद्रीय सहायता की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में डीसी ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की.इसके अलावे उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की.इस दौरान उन्होंने जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य को गति देने पर बल दिया साथ ही उपायुक्त ने सुदूरवर्ती एवं बॉर्डर एरिया में स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर निर्देशित किया.वहीं पाटन,सतबरवा व चियांकी में फायरिंग रेंज को अधिसूचित करने हेतु 5 एकड़ जमीन चिन्हित करने हेतु अपर समाहर्ता को निर्देशित किया.विज्ञापन
इसी क्रम में उपायुक्त ने पाटन एवं लेस्लीगंज में अगरबत्ती उत्पादन केंद्र के अधिष्ठापन के जानकारी ली,बताया गया कि दोनों जगहों पर अगरबत्ती का उत्पादन किया जा रहा है.इस पर उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के डीपीएम को अगरबत्ती उत्पादन का प्रतिवेदन देने की बात कही.
इसी तरह उन्होंने विशेष केंद्रीय सहायता के तहत संचालित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त के अलावा
जिला योजना पदाधिकारी,सिविल सर्जन,समाज कल्याण पदाधिकारी जेएसएलपीएस के डीपीएम समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment