पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू दीपक तिवारी +917979886793 नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। श्रीमती शंकर ने अपने समर्थकों के साथ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 और 02 के विभिन्न टोलों का दौरा किया और डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर का सर्वांगीण विकास और यहां की शांति व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा: "मेदिनीनगर को एक आदर्श नगर निगम बनाने के लिए निरंतरता और स्पष्ट विजन की आवश्यकता है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए मैं आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई हूं।" श्रीमती शंकर ने वार्डों के हर घर में पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से शहर के भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाताओं से चुनावी चिह्न 'एयर कंडीशनर' (AC) छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपी...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
दीपक तिवारी
+917979886793
मेदिनीनगर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की मेदिनीनगर नगर इकाई ने मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रत्याशी को औपचारिक समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में समर्थन पत्र समर्पित किया गया। नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर ने बताया कि नगर के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर ने कहा कि मेदिनीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सहयोगी दलों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जदयू की नगर इकाई महापौर प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाएगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि सक्षम नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज दुबे, अवध किशोर सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण दुबे, अरविंद पांडे, धनंजय कुमार, पंकज दुबे, संतोष पांडे, प्रभात कुमार, रोहित मेहता, देवेंद्र प्रसाद, राजपति प्रजापति, राजेंद्र कुमार रवि सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment