पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ पंचायत के डीटीएस टोला में उस समय मानवीय संवेदनाएं झकझोर देने वाली स्थिति देखने को मिली, जब एक शव को ले जाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। रेलवे लाइन के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घटना के दौरान परिजन शव के साथ रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और रेलवे विभाग के समक्ष क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए।
पलामू में पति पत्नी और बेटे की हत्या, लोगों ने धारदार हथियार से तीन को काट डाला, दो गंभीर रूप से घायल.
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामूः पलामू के पांकी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर आई हैं कुसडी इलाके में पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास में तीनों लोगों की हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है. घटनास्थल पांकी थाना से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर हुई है. मृतक की पहचान विजय भुइयां उसकी पत्नी और उसके बेटे के रूप में हुई.
पांकी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली है कि तीन लोगों की हत्या हुई है. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक विजय भुइयां एवं उसके परिजनों की ओझा गुणी के शक में हत्या की गई है. विजय भुइयां का अपने गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी.
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार देर रात कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे थे और मारपीट के बाद तीनों की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी है. पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंच गए हैं. जिस इलाके में यह घटना हुई है वह इलाका नक्सल प्रभावित है.
Comments
Post a Comment