पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ पंचायत के डीटीएस टोला में उस समय मानवीय संवेदनाएं झकझोर देने वाली स्थिति देखने को मिली, जब एक शव को ले जाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। रेलवे लाइन के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घटना के दौरान परिजन शव के साथ रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और रेलवे विभाग के समक्ष क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए।
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामू-चैनपुर: श्री दुर्गा राम शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाल चैनपुर में विदाई का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आज्पता के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिंह जी,बीपीओ नीरज कुमार , अजय कुमार पांडे, सुधीर कुमार दुबे जेई चैनपुर, जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह जी, जिला परिषद सुदामा पासवान जीsc/st कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रभु राम, प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह जी, जगन्नाथ सिंह, sc/st कर्मचारी संघ के जिला पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार पासवान जी, उमाशंकर पासवान जी, नागेंद्र पासवान महासचिवअशोक पासवान , मुखिया अरविंद कुमार तिवारी जी, मुखिया व्यास चौरसिया जी, शिक्षक कृष्णानंद जी प्रहलाद राम जी, लोचन बैठा जी कृष्णा नंदन सर जी अजय प्रकाश जी सुजीत कुमार जी अरविंद कुमार जी चैनपुर प्रखंड के सैकड़ो,शिक्षक एवं हजारों की संख्या में अभिभावक एवं छात्र/छात्राएंउपस्थित थे। विदाई का सामान समारोह ऐतिहासिक हुआ।
Comments
Post a Comment