पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ पंचायत के डीटीएस टोला में उस समय मानवीय संवेदनाएं झकझोर देने वाली स्थिति देखने को मिली, जब एक शव को ले जाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। रेलवे लाइन के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घटना के दौरान परिजन शव के साथ रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और रेलवे विभाग के समक्ष क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए।
पलामू समाचार केंद्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मो:- 6202682271
पाटन (पलामू ): पाटन थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी युगल प्रजापति की पत्नी पार्वती देवी 50 वर्ष बीते गुरुवार से लापता हो गई थी। स्वजन के अनुसार पार्वती देवी गुरुवार को गाय की तलाश में घर से निकली थीं लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी थी। बताया गया कि पार्वती देवी को अंतिम बार गुरुवार दोपहर डाढ़ा स्टेडियम के पास देखा गया था। आशंका जताई है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह साफ-साफ बोलने में भी असमर्थ हैं। जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। जिसके बाद स्वजन ने किशुनपुर ओपी को लापता होने की सूचना लिखित रूप से दिया था। सूचना मिलते ही किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने खोजबीन जारी कि खोजबीन के दौरान लापता महिला को छतरपुर के चेराई से बरामद कर शनिवार की संध्या उनके परिजनों को स्वस्थ हालत में सौंप दिया गया है। पुलिस के इस कार्य से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील कर बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो निसंकोच पुलिस प्रशासन को सूचना दे।
Comments
Post a Comment