पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ पंचायत के डीटीएस टोला में उस समय मानवीय संवेदनाएं झकझोर देने वाली स्थिति देखने को मिली, जब एक शव को ले जाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। रेलवे लाइन के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घटना के दौरान परिजन शव के साथ रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और रेलवे विभाग के समक्ष क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए।
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामू: अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू के तत्वावधान में केन्द्रीय सरना स्थल पोखराहा कला मेदिनीनगर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मिथलेश उरांव एवं संचालन प्रचार सचिव श्रवण उरांव ने किया। बैठक में निम्मनवत विचारनिय विषय इस प्रकार हुआ।
1. सिरसी-ता-नाले ककड़ो लाता सृष्टि स्थल दर्शन यात्रा।
2. आदिवासी विकास मेला दुबियाखाड़।
3. सरहुल पुजा शोभा यात्रा 2026
बैठक में सबों के सर्वसम्मति से 5 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को सिरसी -ता - नाले सृष्टि स्थल दर्शन यात्रा होगा।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री मिथलेश उरांव ने कहा सिरसी -ता -नाले में हि हमारे पुरखों का सृष्टि हुआ था।हम सभी आदिवासी सरना समुदाय का यही से सिरजन- बिरजन हुआ था आज हम हर एक शुभ कार्य को करने से पहले सृष्टि स्थल सिरसी -ता -नाले ककड़ो लाता का नाम लेते हैं और सुख शांति से रहते हैं तो अपने पुर्वजों का स्थल दर्शन कर सौभाग्य प्राप्त होता है।
सभा को संबोधित करते हुए जिला पाहन बिन्धेश्वर उरांव ने कहा सिरसी -ता -नाले ककड़ो लाता सृष्टि स्थल हमारा धरोहर है दर्शन के लिए पलामू ही नहीं झारखंड बिहार सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़,बंगाल असम, नेपाल भुटान से भी सरना श्रद्धालु गन काफी संख्या में उपस्थित होंगे।
सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव शंकर उरांव ने कहा अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू के तत्वावधान में पलामू और गढ़वा एक सुर ताल और लय में हमारे सरना श्रद्धालु गन बढ़ चाढ़ कर भाग लेंगे 5 फरवरी 2026 का सृष्टि स्थल दर्शन यात्रा ऐतिहासिक रहेगा।
मौके पर उपस्थित अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू उपाध्यक्ष सुनिल उरांव सिताराम उरांव, प्रचार सचिव कृष्णा उरांव, संयुक्त सचिव भोलानाथ उरांव, युवा सरना समिति सचिव धर्मेंद्र उरांव कोषाध्यक्ष छोटु उरांव,कमेश उरांव सतन उरांव विकास उरांव सरना उत्थान समिति अध्यक्ष सुखदेव उरांव, सचिव राम प्यारी उरांव, अमरेश उरांव,विनय उरांव, लालदेव उरांव, महिला सरना समिति अध्यक्ष सरिता उरांव, सचिव पार्वती उरांव, कोषाध्यक्ष देवंती उरांव, सदस्य कबिता उरांव, निर्मला उरांव,राना उरांव,सतवंती उरांव,पाहन सकेन्दर उरांव, लखन उरांव, समाज सेवी कुलदीप उरांव समेत काफी संख्या में सरना श्रद्धालु गन उपस्थित हुए।
Comments
Post a Comment