पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ पंचायत के डीटीएस टोला में उस समय मानवीय संवेदनाएं झकझोर देने वाली स्थिति देखने को मिली, जब एक शव को ले जाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। रेलवे लाइन के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घटना के दौरान परिजन शव के साथ रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और रेलवे विभाग के समक्ष क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए।
पलामू समाचार केंद
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामू: मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्दोही के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के संबंध में कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छानबीन के क्रम में यह पाया गया कि वन भूमि में करीब 12 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध रूप से अफीम/पोस्ता की फसल लगाई गई थी। उक्त सूचना के सत्यापन के पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए संपूर्ण अवैध फसल को मौके पर ही विनष्ट किया गया। उक्त विनष्टीकरण अभियान में मनातू थाना के पदाधिकारी एवं चक पिकेट के पदाधिकारी, मनातू थाना/चक पिकेट के जवान तथा वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों का नाम-पता सत्यापन किया जा रहा है।
वन विभाग द्वारा इस मामले में वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment