पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ पंचायत के डीटीएस टोला में उस समय मानवीय संवेदनाएं झकझोर देने वाली स्थिति देखने को मिली, जब एक शव को ले जाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। रेलवे लाइन के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घटना के दौरान परिजन शव के साथ रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और रेलवे विभाग के समक्ष क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए।
ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूल छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली गई भव्य झांकी
पलामू समाचार केंद्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मो:- 6202682271
ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूल छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली गई भव्य झांकी
पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदीडीह पंचायत में स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ 77 वें गणतंत्र दिवस की झंडा तोलन की गई। झंडा तोलन के बाद स्कूल के निर्देश रविशंकर कुमार के नेतृत्व में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के कार्यक्रम स्कूल प्रांगण से शुरू होकर नावाखास बाजार होते हुए स्कूल प्रांगण में समापन की गई। स्कूल के निर्देशक रविशंकर कुमार ने बताया कि हमारा स्कूल बहुत ही ग्रामीण क्षेत्र में है। जहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बच्चियों पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ झारखंड से जुड़े पारंपरिक धरोहर की भी जानकारी दी जाती है।
Comments
Post a Comment