पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू दीपक तिवारी +917979886793 नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। श्रीमती शंकर ने अपने समर्थकों के साथ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 और 02 के विभिन्न टोलों का दौरा किया और डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर का सर्वांगीण विकास और यहां की शांति व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा: "मेदिनीनगर को एक आदर्श नगर निगम बनाने के लिए निरंतरता और स्पष्ट विजन की आवश्यकता है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए मैं आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई हूं।" श्रीमती शंकर ने वार्डों के हर घर में पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से शहर के भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाताओं से चुनावी चिह्न 'एयर कंडीशनर' (AC) छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपी...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
ठंड से कांपते असहायों एवं वृद्धों को उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास ने ओढ़ाया मर्म का कंबल
सर्द हवाओं के कारण जिले में बेतहासा ठंड से ठिठुर रहे असहाय वृद्ध एवं जरूरतमंदो को उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने मर्म का चादर ओढ़ाया। जिस समय सर्द हवाओं के कारण बढ़े ठंड से अपने-अपने घरों में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म चादरों के अंदर थे। उस समय बोकारो जिले के शहरी एवं चास नगर निगम में उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने ठिठुर रहे गरीब वृद्ध एवं असहायों के शरीर पर कंबल ओढ़ा रहे थे। उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने सोमवार की देर रात्रि शहर में निकले एवं चौक चौराहों पर गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चास (एसडीओ) श्री शशि प्रकाश सिंह एवं अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी द्वारा राम मंदिर चौक, महावीर चौक चास, धर्मशाला मोड़, जोधाडीह मोड़, चास बस स्टैंड, नया मोड़, सिटी सेंटर सेक्टर- 4 समेत अन्य कई स्थानों पर रूक कर गरीब एवं असहयों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि ठंड से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हो पदाधिकारी इसको ध्यान में रखते हुए अपने अपने कार्य क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों एवं गरीब को कंबल वितरण करेंगे। साथ ही उपायुक्त के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को भी कंबल वितरण करने एवं चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करवाने की बात कही।
बोकारो जिला में विभागीय आदेश के आलोक में 42,400 कंबल वितरण करना है
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे बोकारो जिला में विभागीय आदेश के आलोक में 42,400 कंबल वितरण करना है। साथ ही उपायुक्त महोदय के निर्देश पर सभी प्रखंडों तथा नगर परिषद क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment