पलामू समाचार केन्द्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो 6202682271 अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह, पाटन (पलामू) पलामू जिले के लोगों को डिजिटल सेवाओं और न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पाटन प्रखंड में समाज सेवा और सादगी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जिले के अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति, जिन्हें लोग ‘हरे कृष्णा सर’ के नाम से जानते हैं, ने चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के शुभ अवसर पर जांघासी पंचायत में जिले के पहले निजी ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। कृष्ण भक्त एवं इस्कॉन से जुड़े अधिवक्ता प्रजापति ने बताया कि वकालत के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति और कानूनी समस्याओं को करीब से देखा। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने संकल्प लिया कि न्याय व्यवस्था केवल अदालतों तक सीमित न रहकर हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। केंद्र का शुभारंभ पारंपरिक फीता काटने के बजाय ‘फीता जोड़कर’ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य समाज को जोड़ना है और सच्ची समाज...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को हत्या कर जला देने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के कुरदाग गांव निवासी भागमती देवी ने हुसैनाबाद थाना में एक आवेदन दिया है। लिखा है कि मेरी 23 वर्षीय पुत्री आरती देवी को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुरदाग निवासी सह दामाद अपने परिवार के साथ मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर जला देने का आरोप लगई है। लिखा है कि गत 12 दिसम्बर को सूचना मिल की आपकी पुत्री आरती देवी घर से भाग गई है। दूसरे दिन आरती को खोजने के उद्देश्य से ससुराल कुरदाग पहुंचे तो पता चला कि मेरी बेटी को घर के समीप हत्या कर जला दिया गया है। और मेरा दामाद घर से गायब है। आस पड़ोस से पूछ ताछ पर पता चला कि घरवाले अर्जुन सिंह, कृष्ना सिंह, लव सिंह, बिनय सिंह, कृष्णा सिंह की पत्नी शिवा देवी ने मिलकर घर के पीछे गला दबा कर हत्या कर दिया। बाद में शव को जला दिया। जब पुलिस जांच करने पहुंची तो देखा कि घर के पीछे स्थित बाथरूम के पास लगा हुआ है, जिसे भूसी डालकर छुपा दिया गया है। इन सभी स्थित की देखने से एहसास हुआ कि मेरी पुत्री की हत्या की गई है। इस मामले में हुसैनाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामला संगीन है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है, सभी की गिफ्तारी शीघ्र होगी।
Comments
Post a Comment