पलामू समाचार केन्द्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो 6202682271 अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह, पाटन (पलामू) पलामू जिले के लोगों को डिजिटल सेवाओं और न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पाटन प्रखंड में समाज सेवा और सादगी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जिले के अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति, जिन्हें लोग ‘हरे कृष्णा सर’ के नाम से जानते हैं, ने चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के शुभ अवसर पर जांघासी पंचायत में जिले के पहले निजी ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। कृष्ण भक्त एवं इस्कॉन से जुड़े अधिवक्ता प्रजापति ने बताया कि वकालत के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति और कानूनी समस्याओं को करीब से देखा। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने संकल्प लिया कि न्याय व्यवस्था केवल अदालतों तक सीमित न रहकर हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। केंद्र का शुभारंभ पारंपरिक फीता काटने के बजाय ‘फीता जोड़कर’ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य समाज को जोड़ना है और सच्ची समाज...
पलामू समाचार केन्द्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मो 6202682271
अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह,
पाटन (पलामू) पलामू जिले के लोगों को डिजिटल सेवाओं और न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पाटन प्रखंड में समाज सेवा और सादगी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जिले के अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति, जिन्हें लोग ‘हरे कृष्णा सर’ के नाम से जानते हैं, ने चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के शुभ अवसर पर जांघासी पंचायत में जिले के पहले निजी ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। कृष्ण भक्त एवं इस्कॉन से जुड़े अधिवक्ता प्रजापति ने बताया कि वकालत के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति और कानूनी समस्याओं को करीब से देखा। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने संकल्प लिया कि न्याय व्यवस्था केवल अदालतों तक सीमित न रहकर हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। केंद्र का शुभारंभ पारंपरिक फीता काटने के बजाय ‘फीता जोड़कर’ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य समाज को जोड़ना है और सच्ची समाज सेवा बिना दिखावे के होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को साक्षी मानते हुए दीप प्रज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया गया। अधिवक्ता प्रजापति ने घोषणा की कि केंद्र पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह दी जाएगी। साथ ही छात्रों के प्रमाण पत्र से संबंधित शपथ पत्र (एफिडेविट) के सत्यापन के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “प्रभु ने मुझे जो ज्ञान दिया है, वह समाज सेवा के लिए है, व्यापार के लिए नहीं।” सरकारी दर पर मिलेंगी डिजिटल सेवाएं केंद्र पर विभिन्न डिजिटल सेवाएं पारदर्शी तरीके से सरकारी दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें पैन कार्ड (₹110), वोटर कार्ड (₹10), जाति/आय/स्थानीय प्रमाण पत्र (₹30), श्रम कार्ड व आयुष्मान कार्ड (₹30), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र (21 दिनों के भीतर निःशुल्क), वृद्धा व विधवा पेंशन (निःशुल्क) तथा नया राशन कार्ड (₹30) शामिल हैं। हर प्रखंड तक विस्तार की योजना अधिवक्ता प्रजापति ने बताया कि उनका लक्ष्य पलामू जिले के प्रत्येक प्रखंड में ऐसे केंद्र स्थापित करना है, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कानूनी और डिजिटल सेवाएं मिल सकें। उन्होंने समाजसेवियों से इस कार्य में सहयोग की अपील भी की है। शिक्षा क्षेत्र में भी पहल उन्होंने बताया कि भविष्य में पाटन प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में शिक्षण केंद्र खोलने की योजना है, जहां गरीब बच्चों को मात्र ₹75 के सहयोग शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर दिनेश प्रजापति, मिथलेश प्रजापति, मुस्कान, संदीप, रुचि और चांदनी सहित कई लोग उपस्थित थे।
बिना किसी तामझाम के शुरू की गई इस पहल की जिले भर में सराहना हो रही है।
Comments
Post a Comment