पलामू समाचार केन्द्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो 6202682271 अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह, पाटन (पलामू) पलामू जिले के लोगों को डिजिटल सेवाओं और न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पाटन प्रखंड में समाज सेवा और सादगी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जिले के अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति, जिन्हें लोग ‘हरे कृष्णा सर’ के नाम से जानते हैं, ने चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के शुभ अवसर पर जांघासी पंचायत में जिले के पहले निजी ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। कृष्ण भक्त एवं इस्कॉन से जुड़े अधिवक्ता प्रजापति ने बताया कि वकालत के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति और कानूनी समस्याओं को करीब से देखा। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने संकल्प लिया कि न्याय व्यवस्था केवल अदालतों तक सीमित न रहकर हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। केंद्र का शुभारंभ पारंपरिक फीता काटने के बजाय ‘फीता जोड़कर’ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य समाज को जोड़ना है और सच्ची समाज...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
मतदाताओं के सभी विवरणी को सही-सही करें इंट्री एवं उसकी जांच
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे पलामू, पांकी का किया निरीक्षण
पलामू से राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बात
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ से दूसरे बूथ में नाम स्थानांतरण एवं मतदाता विवरणी में सुधार को लेकर मतदाताओं द्वारा जमा किये गये प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डाटा इंट्री सुनिश्चित करायें। मतदाताओं के नाम-पता से लेकर मोबाइल नंबर तक के सभी विवरणी का सही-सही डाटा इंट्री करायें एवं उसकी उसकी जांच करें। मोबाइल नंबर की इंट्री अति आवश्यक है। मतदाताओं द्वारा जमा प्रपत्रों का सही से डेटा इंट्री एवं रिकॉर्ड मेंटेन सुनिश्चित करें। यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कही। वे आज पलामू से एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं राज्य के सभी जिलों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को वेरिफिकेशन करने, फॉर्म का रिकॉर्ड रखने, कंप्यूटर ऑपरेटर को सक्रिय करते हुए उसका कड़ाई से निगरानी करने, मतदाता सूची से जुड़े सभी विवरण का डाटा एंट्री करने का स्पष्ट निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कितने आवेदनों को रिजेक्ट किया जा रहा है, उसके कारणों को अवश्य दर्शायें।
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक सभी सहायक निर्वाचक निबंधन कार्यालयों का वेरिफिकेशन होगा। कार्य नहीं करने वाले या कार्य में शिथिलता बरतने वाले पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कई जिलों के भ्रमण के बाद पलामू पहुंचे थे। उन्होंने कुछ जिलों का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी जिले मतदाताओं से संबंधित डाटा एंट्री एवं डाटा मैनेजमेंट सुनिश्चित कर लें। चुनाव कार्य में किसी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने अगले 3 से 4 दिनों में वेरिफिकेशन कार्य पूरा करते हुए समरी रिवीजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा प्राप्त एक भी आवेदन गड़बड़ाना नहीं चाहिए। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए सभी को कंप्यूटर ऑपरेटर की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति कर मतदाता फार्म की शत-प्रतिशत डेटा इंट्री सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
पलामू जिले के पांकी निरीक्षण के दौरान उन्होंने डाटा इंट्री सही से जांच करने, सभी का रिकॉर्ड मेंटेन करने, डाटा का वेरिफिकेशन एवं जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरा डाटा मेंटेन चाहिए। उन्होंने पलामू के डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर एवं हुसैनाबाद के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से सीधी बात कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के लिए मतदाताओं द्वारा जमा प्रपत्रों की समीक्षा की। साथ ही निर्देशों का ठीक से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उनके साथ सहायक कुमार विशाल, डीबीए उमाशंकर सिंह के अलावा पलामू के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह एवं डालटनगंज, पांकी, विश्रामपुर, हुसैनाबाद एवं छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment