पलामू समाचार केन्द्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो 6202682271 अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह, पाटन (पलामू) पलामू जिले के लोगों को डिजिटल सेवाओं और न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पाटन प्रखंड में समाज सेवा और सादगी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जिले के अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति, जिन्हें लोग ‘हरे कृष्णा सर’ के नाम से जानते हैं, ने चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के शुभ अवसर पर जांघासी पंचायत में जिले के पहले निजी ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। कृष्ण भक्त एवं इस्कॉन से जुड़े अधिवक्ता प्रजापति ने बताया कि वकालत के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति और कानूनी समस्याओं को करीब से देखा। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने संकल्प लिया कि न्याय व्यवस्था केवल अदालतों तक सीमित न रहकर हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। केंद्र का शुभारंभ पारंपरिक फीता काटने के बजाय ‘फीता जोड़कर’ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य समाज को जोड़ना है और सच्ची समाज...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793

लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी नीति टानाभगत समुदाय द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर टोरी लेवल क्रॉसिंग पर रेल मालगाड़ी रोको कार्यक्रम आज शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है. करीब 40 घंटे से रेलवे ट्रैक पर सैकड़ों टानाभगत समुदाय के पुरुष-महिला ट्रैक पर बैठे हैं. इन 40 घंटों में अब तक एक भी ट्रेन इस रेल पथ से नहीं गुजरी है।
Comments
Post a Comment