पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
वार्ड समिति के माध्यम से वार्डो का विकास मेरी प्राथमिकता ।
निगम से नए जुड़े क्षेत्र का विकास मेरा लक्ष्य ।
आज पलामू समाहरन्यायालय के सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त कुसुम सहाय द्वारा श्रीमती अरुणा शंकर को दोबारा महापौर बनने के उपरांत शपथ दिलाई गई । महापौर के शपथ उपरांत सभी पार्षदों को शपथ दिलाया गया फिर निर्विरोध चुने उपमापौर मनोज सिंह को महापौर अरुणा शंकर ने शपथ दिलाई । शपथ के उपरांत महापौर अरुणा शंकर अपने निगम कार्यालय में जाकर निगम की पहली बैठक करते हुए अपना कार्यभार संभाला साथी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं झारखंड नगर पालिका विधि संहिता पुस्तक सबों को भेंट कर सम्मानित किया । महापौर अरुणा शंकर ने अपने कार्यभार संभालते के साथ निगम के पदाधिकारीयो को सफाई संबंधित पत्र निर्गत करते हुए कई जानकारियां मांगी ताकि रामनवमी से पूर्व निगम क्षेत्र की सफाई संबंधित समीक्षा की जा सकें । महापौर ने बैठक उपरांत अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपने कार्यकाल के एजेंडे को स्पष्ट करते हुए कही मेरा चुनावी एजेंडा शांति और विकास था आगे निगम का संचालन शहर की शांति और विकास पर होगा । महापौर ने यह भी स्पष्ट किया इस कार्यकाल में वार्ड समिति की विशेष भूमिका होगी
निगम क्षेत्र के विकास की रूपरेखा बनाने में वार्ड समितियां के माध्यम से एजेंडा लिया जाएगा । जल्द वार्ड समितियां का गठन होगा ताकि विकास में मोहल्ले के गणमान्य लोगों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके । महापौर ने यह भी कहा शहर का सबसे बड़ा मुद्दा ट्रैफिक है जल्द संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा । महापौर ने कहा
मेरा लक्ष्य शहर के साथ-साथ निगम में नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता होगी जो निगम को राजस्व दे रहे हैं लेकिन सुविधा नहीं मिल पा रही है साथी घर-घर पानी पहुंचाना मेरा लक्ष्य है जल्द शहरी जलापूर्ति योजना की बैठक की जाएगी ।यह सत्र निगम को एक नई पहचान देगा यह मेरा वादा है ।
Comments
Post a Comment