पाटन | पलामू
पाटन प्रखंड के ग्राम निमिया-टुसरा स्थित रामसागर तालाब पर 1008 सतचण्डी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री जगदाचार्य, श्रीमद् विष्वसेनाचार्य एवं श्री त्रिदण्डी स्वामी महाराज के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है।
महायज्ञ के प्रथम दिन 05 फरवरी 2026 (फाल्गुन कृष्ण पक्ष) को श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा में सिर पर कलश लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयशंकर कुमार सिंह (संग्राम सिंह) मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि
“इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से मन को शांति मिलती है और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।”
कार्यक्रम में यज्ञ समिति अध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद, सचिव प्रमोद साव, उपसचिव महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह, उप-कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह के साथ-साथ राजपति प्रजापति, प्रदीप पांडे, प्रवीण पांडे, सतेंद्र सिंह, संजय सिंह, शक्ति गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं निमिया, टुसरा, नगेसर, दुल्ही, सखुई, केल्हार, जोड़ कला, कजरमा, नावाडीह, उताकी सहित पाटन के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने जलयात्रा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
Comments
Post a Comment