Skip to main content

भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने वार्ड 1 और 2 में किया जनसंपर्क

पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू   दीपक तिवारी  +917979886793 नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। श्रीमती शंकर ने अपने समर्थकों के साथ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 और 02 के विभिन्न टोलों का दौरा किया और डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर का सर्वांगीण विकास और यहां की शांति व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा: "मेदिनीनगर को एक आदर्श नगर निगम बनाने के लिए निरंतरता और स्पष्ट विजन की आवश्यकता है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए मैं आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई हूं।" श्रीमती शंकर ने वार्डों के हर घर में पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से शहर के भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाताओं से चुनावी चिह्न 'एयर कंडीशनर' (AC) छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपी...

भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने वार्ड 1 और 2 में किया जनसंपर्क

पलामू समाचार केंद्र 
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू 
 दीपक तिवारी 
+917979886793
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। श्रीमती शंकर ने अपने समर्थकों के साथ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 और 02 के विभिन्न टोलों का दौरा किया और डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया।

जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर का सर्वांगीण विकास और यहां की शांति व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा: "मेदिनीनगर को एक आदर्श नगर निगम बनाने के लिए निरंतरता और स्पष्ट विजन की आवश्यकता है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए मैं आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई हूं।"

श्रीमती शंकर ने वार्डों के हर घर में पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से शहर के भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाताओं से चुनावी चिह्न 'एयर कंडीशनर' (AC) छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने स्थानीय मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। मतदाताओं के बीच प्रत्याशी को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Comments

पलामू समाचार केंद्र

सुआ पंचायत में रेलवे ट्रैक बना बाधा, शव ले जाने में परिजनों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी.

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ पंचायत के डीटीएस टोला में उस समय मानवीय संवेदनाएं झकझोर देने वाली स्थिति देखने को मिली, जब एक शव को ले जाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। रेलवे लाइन के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घटना के दौरान परिजन शव के साथ रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और रेलवे विभाग के समक्ष क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए।

यज्ञ से मानसिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा का संचार : संग्राम सिंह

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पाटन | पलामू पाटन प्रखंड के  ग्राम निमिया-टुसरा स्थित रामसागर तालाब  पर  1008 सतचण्डी महायज्ञ  का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन  श्री जगदाचार्य, श्रीमद् विष्वसेनाचार्य एवं श्री त्रिदण्डी स्वामी महाराज  के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। महायज्ञ के प्रथम दिन  05 फरवरी 2026 (फाल्गुन कृष्ण पक्ष)  को श्रद्धा और भक्ति के साथ  भव्य जलयात्रा  निकाली गई। जलयात्रा में सिर पर कलश लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर  जिला परिषद सदस्य जयशंकर कुमार सिंह (संग्राम सिंह)  मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि “इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से मन को शांति मिलती है और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।” कार्यक्रम में  यज्ञ समिति अध्यक्ष विनोद सिंह ,  उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद ,  सचिव प्रमोद साव ,...

पलामू में पति पत्नी और बेटे की हत्या, लोगों ने धारदार हथियार से तीन को काट डाला, दो गंभीर रूप से घायल.

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामूः  पलामू के पांकी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर आई हैं कुसडी  इलाके में पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास में तीनों लोगों की हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है. घटनास्थल पांकी थाना से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर हुई है. मृतक की पहचान विजय भुइयां उसकी पत्नी और उसके बेटे के रूप में हुई. पांकी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली है कि तीन लोगों की हत्या हुई है. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक विजय भुइयां एवं उसके परिजनों की ओझा गुणी के शक में हत्या की गई है. विजय भुइयां का अपने गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार देर रात कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे थे और मारपीट के बाद तीनों की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी है. पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश क...

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूल छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली गई भव्य झांकी

पलामू समाचार केंद्र  पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार  मो:- 6202682271 ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूल छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली गई भव्य झांकी पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदीडीह पंचायत में स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ 77 वें गणतंत्र दिवस की झंडा तोलन की गई। झंडा तोलन के बाद स्कूल के निर्देश रविशंकर कुमार के नेतृत्व में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के कार्यक्रम स्कूल प्रांगण से शुरू होकर नावाखास बाजार होते हुए स्कूल प्रांगण में समापन की गई। स्कूल के निर्देशक रविशंकर कुमार ने बताया कि हमारा स्कूल बहुत ही ग्रामीण क्षेत्र में है। जहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बच्चियों पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। बच्चों को  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ झारखंड से जुड़े पारंपरिक धरोहर की भी जानकारी दी जाती है।

कड़कड़ाते ठंड में रात में कंबल बांटने निकले उपायुक्त श्री राजेश सिंह

  पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 ठंड से कांपते असहायों एवं वृद्धों को उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास ने ओढ़ाया मर्म का कंबल सर्द हवाओं के कारण जिले में बेतहासा ठंड से ठिठुर रहे असहाय वृद्ध एवं जरूरतमंदो  को उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने मर्म का चादर ओढ़ाया। जिस समय सर्द हवाओं के कारण बढ़े ठंड से अपने-अपने घरों में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म चादरों के अंदर थे। उस समय बोकारो जिले के शहरी एवं चास नगर निगम में उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने ठिठुर रहे गरीब वृद्ध एवं असहायों के शरीर पर कंबल ओढ़ा रहे थे। उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने सोमवार की देर रात्रि शहर में निकले एवं चौक चौराहों  पर गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चास (एसडीओ) श्री शशि प्रकाश सिंह एवं अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी द्वारा राम मंदिर चौक, महावीर चौक चास, धर्मशाला मोड़, जोधाडीह मोड़, चास बस स्टैंड, नया मोड़,  सिटी सेंटर सेक्टर- 4 समेत अन्य कई स्थानों पर रूक कर गरीब एवं असहयों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौर...

केन्द्रीय सरना स्थल पोखराहा कला मेदिनीनगर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया.

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू:  अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू के तत्वावधान में केन्द्रीय सरना स्थल पोखराहा कला मेदिनीनगर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मिथलेश उरांव एवं संचालन प्रचार सचिव श्रवण उरांव ने किया। बैठक में निम्मनवत विचारनिय विषय इस प्रकार हुआ। 1. सिरसी-ता-नाले ककड़ो लाता सृष्टि स्थल दर्शन यात्रा। 2. आदिवासी विकास मेला दुबियाखाड़। 3. सरहुल पुजा शोभा यात्रा 2026 बैठक में सबों के सर्वसम्मति से 5 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को सिरसी -ता - नाले सृष्टि स्थल दर्शन यात्रा होगा।              सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री मिथलेश उरांव ने कहा सिरसी -ता -नाले में हि हमारे पुरखों का सृष्टि हुआ था।हम सभी आदिवासी सरना समुदाय का यही से सिरजन- बिरजन हुआ था आज हम हर एक शुभ कार्य को करने से पहले सृष्टि स्थल सिरसी -ता -नाले ककड़ो लाता का नाम लेते हैं और सुख शांति से रहते हैं तो अपने पुर्वजों का स्थल दर्शन कर सौभाग्य प्राप्त होता ह...

सरस्वती शिशु विद्या निकेतन में 77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूल छात्र-छात्राओं के द्वारा की गई गई संस्कृतिक कार्यक्रम

पलामू समाचार केंद्र  पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार  मो:- 6202682271 सरस्वती शिशु विद्या निकेतन में 77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूल छात्र-छात्राओं के द्वारा की गई गई संस्कृतिक कार्यक्रम पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या निकेतन मे बड़े ही धूमधाम के साथ 77 वें गणतंत्र दिवस की झंडा तोलन की गई। झंडा तोलन के बाद स्कूल के निर्देश रविंद्र प्रजापति के नेतृत्व में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की गई। स्कूल के निर्देशक रविंद्र प्रजापति ने बताया कि हमारा स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में है। जहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बच्चियों पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ झारखंड से जुड़े पारंपरिक धरोहर की भी जानकारी दी जाती है।,साथ ही समय समय पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कर संस्कृतिक से जुड़े भीं शिक्षा दी जाती है!मौके पर प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सोनी, शिक्षक रामचंद्र सिंह, गौरव वर्मा, रंजीत सोनी, संजीत कुमार, वीरेश शर्मा, संदीप कुमार, चंदन, नीरज अंजलि, सुधा, निशा, सुमन सहित सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित ...

अवैध अफीम/पोस्ता की खेती का विनष्टीकरण

पलामू समाचार केंद  प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्दोही के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के संबंध में कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छानबीन के क्रम में यह पाया गया कि वन भूमि में करीब 12 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध रूप से अफीम/पोस्ता की फसल लगाई गई थी। उक्त सूचना के सत्यापन के पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए संपूर्ण अवैध फसल को मौके पर ही विनष्ट किया गया। उक्त विनष्टीकरण अभियान में मनातू थाना के पदाधिकारी एवं चक पिकेट के पदाधिकारी, मनातू थाना/चक पिकेट के जवान तथा वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों का नाम-पता सत्यापन किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा इस मामले में वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के पहल पर मिला लापता महिला।

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 पाटन के डाढ़ा गांव से 50 वर्षीय महिला लापता छतरपुर से बरामद  किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के पहल पर मिला लापता महिला।  पाटन (पलामू ): पाटन थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी युगल प्रजापति की पत्नी पार्वती देवी 50 वर्ष बीते गुरुवार से लापता हो गई थी। स्वजन के अनुसार पार्वती देवी गुरुवार को गाय की तलाश में घर से निकली थीं लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी थी। बताया गया कि पार्वती देवी को अंतिम बार गुरुवार दोपहर डाढ़ा स्टेडियम के पास देखा गया था। आशंका जताई है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह साफ-साफ बोलने में भी असमर्थ हैं। जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। जिसके बाद स्वजन ने किशुनपुर ओपी को लापता होने की सूचना लिखित रूप से दिया था। सूचना मिलते ही किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने खोजबीन जारी कि खोजबीन के दौरान लापता महिला को छतरपुर के चेराई से बरामद कर शनिवार की संध्या उनके परिजनों को स्वस्थ हालत में सौंप दिया गया है। पुलिस के इस कार्य से ग्रामीणों में हर्...