पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मोबाइल नंबर :- 6202682271 देर रात छापेमारी में नावाजयपुर थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवाखाड़ पंचायत के तिसीबार गांव में मंगलवार की देर रात अवैध बालू उठाव एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा के नेतृत्व में छापेमारी कर एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए ट्रैक्टर को आगे की कार्रवाई हेतु नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रेतर कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पलामू समाचार केंद्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मो:- 6202682271
बीएस इंटर कॉलेज कुंवरबांध पाटन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दशमी की परीक्षा
पाटन प्रखंड अंतर्गत बीएस इंटर कॉलेज कुंवरबांध में दशमी बोर्ड की गणित विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई। परीक्षा की निगरानी दंडाधिकारी कन्हैया राम की देखरेख में की गई। जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित रही।
कॉलेज के प्राचार्य निखिल कुमार गुप्ता ने बताया कि आरके हाई स्कूल पाटन व हीरानंद लक्ष्मी उच्च विद्यालय किशुनपुर के दसवीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं परीक्षा कक्षों में सतर्क एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।
प्राचार्य ने जानकारी दी कि परीक्षा में कुल 1153 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शेष 1148 छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की सूचना नहीं मिली।
परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। विद्यालय प्रबंधन,शिक्षक एवं कर्मियों के सहयोग से परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने भी परीक्षा संचालन की व्यवस्था की सराहना की।
Comments
Post a Comment