पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 किशुनपुर ओपी पुलिस ने 80 लीटर अवैध महुआ शराब सहित उपकरण को किया विनष्ट पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किशुनपुर ओपी पुलिस ने मंगलवार ग्राम करर खुर्द एवं किशनपुर में छापामारी कर चार क्विंटल जावा महुआ सहित अवैध देशी शराब 80 लीटर व शराब बनाने वाले उपकरण को उसी स्थान पर विनिष्ट किया है। यह कार्रवाई किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। जिसमें पुलिस जवान सहित स्थानीय चौकीदार मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जाबा महुआ अवैध तरीके से इकट्ठा बनाई जा रही थी। ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह नज़र रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी छापामारी न केवल अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद करती है। बल्कि स्थानीय लोगों को जागरूक करने और समाज को सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधि का सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते उन पर कानूनी...
पलामू समाचार केंद्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मो:- 6202682271
पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किशुनपुर ओपी पुलिस ने मंगलवार ग्राम करर खुर्द एवं किशनपुर में छापामारी कर चार क्विंटल जावा महुआ सहित अवैध देशी शराब 80 लीटर व शराब बनाने वाले उपकरण को उसी स्थान पर विनिष्ट किया है। यह कार्रवाई किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। जिसमें पुलिस जवान सहित स्थानीय चौकीदार मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जाबा महुआ अवैध तरीके से इकट्ठा बनाई जा रही थी। ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह नज़र रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी छापामारी न केवल अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद करती है। बल्कि स्थानीय लोगों को जागरूक करने और समाज को सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधि का सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Comments
Post a Comment