पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 वार्ड समिति के माध्यम से वार्डो का विकास मेरी प्राथमिकता । निगम से नए जुड़े क्षेत्र का विकास मेरा लक्ष्य । आज पलामू समाहरन्यायालय के सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त कुसुम सहाय द्वारा श्रीमती अरुणा शंकर को दोबारा महापौर बनने के उपरांत शपथ दिलाई गई । महापौर के शपथ उपरांत सभी पार्षदों को शपथ दिलाया गया फिर निर्विरोध चुने उपमापौर मनोज सिंह को महापौर अरुणा शंकर ने शपथ दिलाई । शपथ के उपरांत महापौर अरुणा शंकर अपने निगम कार्यालय में जाकर निगम की पहली बैठक करते हुए अपना कार्यभार संभाला साथी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं झारखंड नगर पालिका विधि संहिता पुस्तक सबों को भेंट कर सम्मानित किया । महापौर अरुणा शंकर ने अपने कार्यभार संभालते के साथ निगम के पदाधिकारीयो को सफाई संबंधित पत्र निर्गत करते हुए कई जानकारियां मांगी ताकि रामनवमी से पूर्व निगम क्षेत्र की सफाई संबंधित समीक्षा की जा सकें । महापौर ने बैठक उपरांत अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते ह...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
======================
*पलामू पुलिस*
*दिनांक: 31.01.2025*
======================
दिनांक 31.01.2025 को हैदरनगर थाना अंतर्गत हैदरनगर बाजार स्थित प्रमोद मेडिकल के समीप, बरेवा टोला बहेरवाखाड निवासी मो० इमामुद्दीन (उम्र 50 वर्ष, पिता- जमालुद्दीन अंसारी) की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस संबंध में हैदरनगर थाना कांड संख्या-10/2025, दिनांक 31.01.2025, धारा-103 (1) भा०द०वि० तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
हत्या कांड के त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त मुख्य अपराधी मुम्ताज अहमद उर्फ लड्डू (उम्र 36 वर्ष, पिता-स्व. मो. हसन अहमद, निवासी- हैदरनगर ब्रह्म स्थान के बगल में, थाना-हैदरनगर, जिला-पलामू) को घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ जपला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त द्वारा स्वीकारोक्ति बयान*
गिरफ्तार अभियुक्त मुम्ताज अहमद उर्फ लड्डू ने स्वीकार किया कि मृतक मो० इमामुद्दीन द्वारा उसके विरुद्ध आपत्तिजनक बातें कहने एवं धमकाने के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।
*गिरफ्तारी विवरण*
1. अभियुक्त का नाम: मुम्ताज अहमद उर्फ लड्डू, उम्र: 36 वर्ष, पिता का नाम: स्व. मो. हसन अहमद, पता: हैदरनगर ब्रह्म स्थान के बगल में, थाना- हैदरनगर, जिला- पलामू
*जब्त सामानों की सूची*
1. घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम की एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन एवं 7.65 एमएम की 08 जिंदा गोलियां।
2. अभियुक्त के पास से बरामद नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन।
3. घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहना गया मरून रंग का जैकेट, खून लगा पैंट तथा जूते।
4. अभियुक्त से बरामद अन्य दस्तावेज।
*छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जवान*
1. श्री एस० मोहम्मद याकूब (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद
2. श्री राजीव रंजन, परि०पु०उपा०, पलामू
3. पु०नि० सोनू कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, हुसैनाबाद थाना
4. पु०अ०नि० अफजल अंसारी, थाना प्रभारी, हैदरनगर थाना
5. पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, मोहम्मदगंज थाना
6. पु०अ०नि० बबलू कुमार, ओ०पी० प्रभारी, देवरी ओ०पी०
7. पु०अ०नि० विवेक कुमार, हैदरनगर थाना
8. पु०अ०नि० रोहित चौहान, हैदरनगर थाना
9. पु०अ०नि० अमर सिंह, हैदरनगर थाना
10. पु०अ०नि० आदित्य प्रसाद, हैदरनगर थाना
11. पु०अ०नि० रमन यादव, हुसैनाबाद थाना
12. पु०अ०नि० अनन्त कुमार सिंह, हुसैनाबाद थाना
13. आ०/1699 रंजन टूटी, आ०/776 सिप्रियन लकड़ा, आ०/69 सकिन्द्र कुमार भगत, आ०/104 परमेश्वर महतो (सभी अनु०पु०पदा० अंगरक्षक)
14. हुसैनाबाद अनुमंडल के सभी थाना के सशस्त्र बल
पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
=====================
*पुलिस अधीक्षक,*
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment