पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 वार्ड समिति के माध्यम से वार्डो का विकास मेरी प्राथमिकता । निगम से नए जुड़े क्षेत्र का विकास मेरा लक्ष्य । आज पलामू समाहरन्यायालय के सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त कुसुम सहाय द्वारा श्रीमती अरुणा शंकर को दोबारा महापौर बनने के उपरांत शपथ दिलाई गई । महापौर के शपथ उपरांत सभी पार्षदों को शपथ दिलाया गया फिर निर्विरोध चुने उपमापौर मनोज सिंह को महापौर अरुणा शंकर ने शपथ दिलाई । शपथ के उपरांत महापौर अरुणा शंकर अपने निगम कार्यालय में जाकर निगम की पहली बैठक करते हुए अपना कार्यभार संभाला साथी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं झारखंड नगर पालिका विधि संहिता पुस्तक सबों को भेंट कर सम्मानित किया । महापौर अरुणा शंकर ने अपने कार्यभार संभालते के साथ निगम के पदाधिकारीयो को सफाई संबंधित पत्र निर्गत करते हुए कई जानकारियां मांगी ताकि रामनवमी से पूर्व निगम क्षेत्र की सफाई संबंधित समीक्षा की जा सकें । महापौर ने बैठक उपरांत अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते ह...
पलामू समाचार केन्द्र प्रतिनिधि पड़वा, शुभम कुमार सिंह +917979886793 पड़वा पलामू:- विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुकबेरा (बाना होटल) के प्रांगण में युवा जागृति संघ के द्वारा मंगलवार की रात्रि में रामलीला का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बसपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी राजन मेहता ने कैंडल जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| मौके पर राजन मेहता ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्रों का चित्रण किया गया है| रामलीला हिंदू धर्मावलंबियों के लिए प्राचीन संस्कृति है, जो वर्तमान में विलुप्त होती जा रही है| इसे बचाए रखने की जरूरत है| मौके पर कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया गया| कलाकारों के द्वारा कला प्रदर्शन कर दर्शकों- श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया|मौके पर युवा जागृति संघ के अध्यक्ष सत्या मेहता, पूजा समिति के अध्यक्ष मुमताज आलम, युवा समाजसेवी कलाम अंसारी, नावाबाजार के जिला परिषद प्रतिनिधि राजबली मेहता, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनुज भूइंया, रबदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीवन राम, तुकबेरा पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, डॉ अजय मेहता, डॉ देवनारायण पाल, सतीश विश्वकर्मा, रंजय मेहता, सुनील शर्मा, मनोज गुप्ता, कपिल ठाकुर, बबलू मेहता, अमरेंद्र ठाकुर, धमेंद्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थें|
Comments
Post a Comment