पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 वार्ड समिति के माध्यम से वार्डो का विकास मेरी प्राथमिकता । निगम से नए जुड़े क्षेत्र का विकास मेरा लक्ष्य । आज पलामू समाहरन्यायालय के सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त कुसुम सहाय द्वारा श्रीमती अरुणा शंकर को दोबारा महापौर बनने के उपरांत शपथ दिलाई गई । महापौर के शपथ उपरांत सभी पार्षदों को शपथ दिलाया गया फिर निर्विरोध चुने उपमापौर मनोज सिंह को महापौर अरुणा शंकर ने शपथ दिलाई । शपथ के उपरांत महापौर अरुणा शंकर अपने निगम कार्यालय में जाकर निगम की पहली बैठक करते हुए अपना कार्यभार संभाला साथी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं झारखंड नगर पालिका विधि संहिता पुस्तक सबों को भेंट कर सम्मानित किया । महापौर अरुणा शंकर ने अपने कार्यभार संभालते के साथ निगम के पदाधिकारीयो को सफाई संबंधित पत्र निर्गत करते हुए कई जानकारियां मांगी ताकि रामनवमी से पूर्व निगम क्षेत्र की सफाई संबंधित समीक्षा की जा सकें । महापौर ने बैठक उपरांत अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते ह...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पलामू।*
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या 03/12-2024*
*03 दिसंबर 2024*
*मेदिनीनगर (पलामू)*
*===========================*
सदर मेदिनीनगर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी।सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में खनन पदाधिकारी,सदर व लेस्लीगंज के एसडीपीओ,सदर अनुमंडल अंतर्गत सभी अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक में एसडीएम ने सभी को आपसी ताल-मेल व बेहतर समन्वय के साथ पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही।उन्होंने कहा कि सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित क्रशर का मापी करें और यह सुनिश्चित करें कि क्रशर अपने निर्धारित एरिया में ही संचालित किया जा रहा है।बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी अवैध खनन को किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं किया जायेगा।उन्होंने कहा कि जो लोग भी अवैध कार्य में लिप्त पाये जायेंगे उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये।
*थाना प्रभारी व अंचलाधिकारी आपस में बेहतर समन्वय के साथ काम करें*
बैठक में मौजूद सभी थाना प्रभारी व अंचलाधिकारी को बेहतर समझ में के साथ काम करने की बात कही गयी।उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया है कि दो थाना क्षेत्र की सीमा रेखा पर अवैध बालू का कारोबार हो रहा है ऐसे स्थान पर दोनों थानों व अंचलों के पदाधिकारी आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर संबंधित पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।इसके पूर्व सभी थाना प्रभारी व अंचलाधिकारी ने अपने स्तर से की गयी कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया।
*============================*
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment