पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनी फूलों की होली पाटन (पलामू)। पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित ज्ञानदीप ज्योति पब्लिक स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने फूलों की होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे परिधानों से सजे विद्यार्थियों की खुशियों से गुलजार रहा। विद्यालय के निदेशक राजू मेहता एवं प्राचार्या सुजीत मेहता ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत के जीवंत प्रतीक हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, प्रेम और अटूट एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पर्यावरण के अनुकूल होली मनाएं तथा रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दें। उन्होंने विद्यार्थियों को त्योहार के नाम पर फैलने वाली कुरीतियों एवं नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की सीख देते हुए कहा कि होली असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की...
कन्या विकास सोसायटी के तत्वधान में होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट का पलामू उपायुक्त ने किया उद्घाटन, झारखंड के विभिन्न जिलों से आएंगे खिलाड़ी
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
आज दिनांक 20.01.2023 दिन शुक्रवार को कन्या विवाह & विकास सोसाइटी स्तिथ क्षेत्रीय कार्यालय तिनकोनिया गैराज निकट सादिक चौक एवं पलामू डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान मे पलामू जिले के पलामू क्लब के इंडोर स्टेडियम मे अंतर राजिए चार दिवसीय डॉलटनगंज इंटर स्कूल एवं अंतर राज्य सीनियर प्राइज मनी बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित किया गया है जीसमे मेदिनीनगर जिले के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे,संस्था सचिव श्री विकास कुमार माली, पलामू डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार सिंह उर्फ़ बिल्लू सिंह ने फीता काटकर एवं दीपप्रज्वलित कर कार्यकर्म का शुभारम्भ किया | जिसमे संस्था सचिव ने कहा कि संस्था विगत 12 वर्षो से राज्य के गया कि पावन धरती से शुभारम्भ कर बिहार एवं झारखण्ड राज्य के भिन्न -भिन्न जिलों में कार्य विस्तार करते हुए लगभग 13000 निबंधित कन्याओं को उनके विवाह स्थल पर घरेलु उपयोग में आने वाली वस्तुएँ पलंग, गोदरेज, ट्रंक, तोषक,रजाई,बेडशीट, तकिया, कूकर वर - वधु वस्त्र इत्यादि देकर ससम्मान विदा करने का कार्य कि है साथ ही हजारों कन्याओं का सामूहिक विवाह कराकर लाभान्वित करने का कार्य कर चुकी है | जिसका मुख्य उद्देश्य बाल -विवाह दहेज़ प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना एवं सामूहिक विवाह का प्रोत्साहन करना है साथ ही महिला सशक्तिकरण के साथ -साथ शिक्षा एवं खेल में भी जागरूकता फैला रही है | इन्हीं सभी लक्ष्यों को अग्रसरित करते हुए पलामू जिले के भिन्न -भिन्न विद्यालय एवं अंतर राज्य बैडमिंटन खिलाड़ियों को चयनित किया गया है जिसमे संस्था एवं पलामू डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा दिनांक 23.01.2023 दिन सोमवार को अंडर 14, 17, एवं 19 के विजेता खिलाडीयों को उनके खेल को आगे भी प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी एवं अंतर राज्य प्रथम विजेता को 15000/= रनरअप 11000/= कि नगद राशि एवं ट्रॉफी मुख्य अतिथि के समक्ष देकर प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी | इस मौके पर संस्था के उप सचिव राजेश कुमार सिन्हा सहायक सचिव मो. हासिबुल्लाह कोषाध्यक्ष उषा कुमारी आदि उपस्थिति थे |
Comments
Post a Comment