पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...
पलामू समाचार केंद्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मो:- +916202682271
पाटन (पलामू)। किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से Insecticides India Limited कंपनी द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि कीटनाशकों का प्रयोग करते समय निर्धारित मात्रा, सुरक्षा उपकरण एवं आवश्यक सावधानियों का पालन करना अत्यंत जरूरी है।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने उपस्थित किसानों को “यह करें” और “यह न करें” के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी। किसानों को सलाह दी गई कि कीटनाशकों का छिड़काव करते समय मास्क, दस्ताने और सुरक्षात्मक कपड़ों का उपयोग करें, दवा को बच्चों और पशुओं की पहुंच से दूर रखें तथा खाली डिब्बों का सुरक्षित निस्तारण करें। साथ ही यह भी बताया गया कि छिड़काव के दौरान खाने-पीने से बचें और किसी प्रकार की तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
कार्यक्रम में किसान रौशन मेहता, कुणाल किशोर मेहता, बलकरन महतो, कोमल महतो, धनंजय महतो, अरविंद महतो, सतेंद्र महतो, रमेश महतो, जितेंद्र महतो, आलोक मेहता, अमरनाथ महतो सहित गांव के सैकड़ों किसान बंधु उपस्थित रहे। किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता पहल से खेती में सुरक्षा और उत्पादन दोनों में लाभ मिलेगा।
यह कार्यक्रम ग्राम भूसरा, प्रखंड पंडवा में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
इस संबंध में कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी बिक्रम मेहता ने बताया कि किसानों की सुरक्षा कंपनी की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। अंत में कंपनी की ओर से किसानों से अपील की गई कि वे कीटनाशकों का प्रयोग हमेशा सावधानीपूर्वक करें और सुरक्षित खेती को प्राथमिकता दें।
Comments
Post a Comment