पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दिया जायेगा टीका
जिले में वैक्सिनेशन को सुलभ बनाने को लेकर कई स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है।इसी कड़ी में अब पलामू जिला अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 18+ उम्र वाले लोगों के लिए वैक्सिनेशन के लिए वॉक-इन सुविधा शुरू हो रही है।बिना रजिस्ट्रेशन एवं स्लॉट बुकिंग के भी लोग सेंटर्स में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
इस संबंध में उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि जिले के ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों एवं जिसके पास स्मार्ट फोन नहीं है एवं वे लोग टीका लेने की इच्छा रखते हैं वैसे लोगों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्व में टीका के लिए रजिस्ट्रेशन करायें है उनको पूर्व की तरह ही टीका दिया जायेगा लेकिन जो लोग किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं,वैसे लोग अपना आधार कार्ड,मोबाइल नो लेकर अपने नज़दीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने सभी लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की।
Comments
Post a Comment