पलामू समाचार केन्द्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड +917979886793 मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू इकाई की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 छात्राओं की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 छात्राओं के बीच नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसून कुमार एवं उनकी टीम के साथ सेसा के चिकित्सक डॉ अमित कुमार और डॉ सन्नी सिंह ने छात्राओं की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सही देखभाल करने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय पर उपचार कराया जा सके। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षकों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान से ह...
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में छठ पूजा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में छठ पूजा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने कोविड 19 के दौरान मनाये जाने वाले छठ महापर्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा दिनांक 17 नंवबर 2020 को संशोधित गाइडलाइन जारी किया गया है।उन्होंने कहा इस दौरान छठ घाटों पर जाकर पूजा -पाठ करने को लेकर छूट प्रदान की गयी है लेकिन छठ घाटों पर मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा एवं पानी के अंदर थूकने पर सख्त मनाही होगी।इसके साथ ही पूजा के दौरान आपस मे दो गज(छः फिट)की दूरी रखनी होगी।उन्होंने बताया कि पूजा स्थल या घाट पर किसी तरह का स्टॉल लगाने पर पाबंदी बरकरार है।वहीं किसी भी तरह के पटाखे फोड़ने की इजाजत नहीं है।उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी प्रकार का कोई म्यूजिकल या कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि उक्त निर्देशों के उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बैठक में मौजूद छठ पूजा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों से सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन हेतु सहयोग करने की अपील की।
सभी छठ घाटों पर मार्किंग करने के निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने उप नगर आयुक्त को सभी छठ घाटों पर मार्किंग करने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी छठ घाटों पर छः फीट की दूरी चूने या किसी अन्य तरीके से अंकित करने की बात कही ताकि सामाजिक दूरी का अनुपालन सहूलियत से कराया जा सके।उपायुक्त ने इस कार्य में छठ पूजा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों से सहयोग करने की भी अपील की।
उपायुक्त ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं छठ पूजा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों से कहा कि पूजा के दौरान कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क ना घूमे यह सुनिश्चित करें।इस दौरान मेदिनीनगर निगम के उपमहापौर श्री मंगल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सभी छठ घाटों पर दो-दो हजार मास्क की व्यवस्था की गयी है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूजा के दौरान कई समाजसेवी संस्थाओं द्वारा छठ व्रतियों के बीच फल एवं अगरबत्ती का वितरण किया जाता है।उन्होंने पूजा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों से फल एवं अगरबत्ती का वितरण के साथ साथ मास्क का वितरण करने की भी बात कही।उन्होंने छठ घाटों पर सामाजिक दूरी का अनुपालन कराने को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों से अपने वालंटियर की मदद लेने की भी बात कही।
इस दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने गाइडलाइन का व्यापक प्रचार प्रसार कराने,छठ घाटों की मुकम्मल साफ सफाई कराने,जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर उपायुक्त से विचार विमर्श किया।
मेदनीनगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी मीट,मुर्गा एवं मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश
छठ महापर्व के मद्देनजर मेदिनीनगर निगम के क्षेत्र के सभी मीट, मुर्गा एवं मछली की दूकानों को दिनांक 19.11.2020 से 22.11.2020 तक बंद रखने को कहा गया है।इस बाबत नगर आयुक्त द्वारा निर्देश भी जारी कर दिया गया है।
उक्त बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक, उप महापौर,डीडीसी,उप नगर आयुक्त,सदर अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर एवं शहर थाना प्रभारी, सभी पार्षद एवं विभिन्न छठ घाटों के आयोजक उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment