पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ पंचायत के डीटीएस टोला में उस समय मानवीय संवेदनाएं झकझोर देने वाली स्थिति देखने को मिली, जब एक शव को ले जाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा। रेलवे लाइन के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भारी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घटना के दौरान परिजन शव के साथ रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और रेलवे विभाग के समक्ष क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए।
पलामू समाचार केंद्र
पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार
मो.6202682271
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत सहदेवा से लेस्लीगंज जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग के क्रम में सहदेव जंगल के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को देसी कट्टा और 8 एमएम की जिंदा गोली के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। उनकी पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठाकुराई दीदरी के 19 वर्षीय रोशन कुमार और दारूडीह के 25 वर्षीय आदेश कुमार के रूप में हुई है। हथियार और गोली के अलावा दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। दोपहर 2 बजे जिले की एसपी ने इसकी पुष्टि की।
एसपी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर 22 जनवरी को किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व मे सहदेवा से लेस्लीगंज जाने वाली सड़क पर सहदेवा जंगल के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच 03 एएफ 0924) से दो युवक आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे।
पुलिस बल के सहयोग से उन्हें पकड़ा गया। दोनों की पहचान की गई और तलाशी लेने पर रोशन कुमार की बांयी कमर की ओर खोसा हुआ एक देसी कट्टा एवं पैकेट से एक मोबाइल फोन और आदेश के पेंट के दाहिने पैकेट से एक 8 एमएम की जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों को हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
छापामारी दल मे पुअनि सह किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, आरक्षी शिवनाथ राम, उदित राम, धंजय राम, हेमंत कुमार रवि, शामिल थे।
Comments
Post a Comment