पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू - पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास से एक कार में साढ़े छह किलो अफीम के साथ एक युवक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अपराधी पर पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज है आपको बात दे कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार पांच लाख रुपये किलो की दर से बाजार में अफीम को बेचने वाला था और चतरा से अफीम की खरीदारी कर डालटनगंज में बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बलेनो कार व मोबाइल फोन भी जब्त किया है । पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर एसडीपीओ मणिभूषण के आदेश पर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने एक टीम गठित कर कारवाई की है.
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
*मेदिनीनगर*। झारखंड तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक जमशेदपुर के खेल परिसर में होने जा रही है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए संत मरियम आवासीय विद्यालय के पाँच उभरते हुए तीरंदाजों का चयन पलामू तीरंदाजी संघ द्वारा किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में प्रीतम राज, विशाल कुमार, इलावेनील सिंह, अभय कुमार और प्रीतम मेहता शामिल हैं।
इन सभी खिलाड़ियों ने पिछले एक वर्ष में अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रदर्शन के दम पर तीरंदाजी में लगातार उत्कृष्टता दिखाई है। यही कारण है कि सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला है।
स्कूल में आयोजित एक छोटे से समारोह में संत मरियम स्कूल के प्राचार्य कुमार आदर्श ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारे विद्यालय के खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि ये सभी खिलाड़ी न केवल पलामू बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन करेंगे। तीरंदाजी में इन बच्चों ने जिस तरह लगन और धैर्य दिखाया है, वह सराहनीय है।”
सभी खिलाड़ी संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में ही कोच सुमित बर्मन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। सुमित बर्मन ने कहा कि बच्चों ने कठिन परिस्थितियों में भी नियमित अभ्यास जारी रखा और अपने खेल में लगातार सुधार किया है।
प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी टीम मैनेजर श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और खिलाड़ियों के साथी विद्यार्थियों ने उन्हें उत्साहपूर्वक विदा किया और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment