पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 हुसैनाबाद/हैदर नगर: हरित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम — लोक जन चेतना मंच के तत्वावधान में एक महत्त्वपूर्ण जनसहभागिता आधारित अभियान के तहत दिनांक 4 अगस्त 2025 को दंगवार से भीमराज मोहम्मदगंज तक सड़क किनारे स्थित वृक्षों की पूजन, रक्षा सूत्र बांधने तथा खाली स्थानों पर पौधारोपण का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस पर्यावरणीय पहल की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत दंगवार से होगी। इसके पश्चात कार्यक्रम क्रमशः हैदरनगर (10:30 से 11:30 बजे तक) एवं मोहम्मदगंज (11:30 से 12:30 बजे तक) में सम्पन्न होगा। इस अभियान का समापन भीमराज मोहम्मदगंज में एक मानस श्रृंखला के रूप में किया जाएगा, जिसमें सहभागीगण वृक्षों की रक्षा और संवर्धन का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य वृक्षों के प्रति सम्मान, संरक्षण और संवेदनशीलता की भावना को सामाजिक स्तर पर सुदृढ़ करना। खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर पौधारोपण कर हरित पट्टी का विस्तार करना। आम नागरिकों को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ते हुए सामूहिक जागरूकता का निर्माण करना...
पलामू समाचार केंद्र
ब्यूरो रिपोर्ट
रांची
दीपक तिवारी
रांची : कांके प्रखंड के उलात्तू पंचायत के चरदी गांव की दो लड़किय रिया कुमारी, निशा कुमारी का चयन झारखण्ड U17 फुटबॉल टीम में हुआ. आज दोनों लड़कियां पूरी झारखंड टीम के साथ असम के लिए रांची स्टेशन से रवाना हुई दोनों बच्चियां बहुत ही गरीब फैमिली से आते हैं और अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत झारखंड टीम में जगह बनाई. दोनों लड़कियां स्टार वॉरियर्स फुटबॉल अकैडमी के छात्र हैं. दोनों का चयन से पूरे स्टार वॉरियर्स खुशी का माहौल है.
Comments
Post a Comment