पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 हुसैनाबाद/हैदर नगर: हरित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम — लोक जन चेतना मंच के तत्वावधान में एक महत्त्वपूर्ण जनसहभागिता आधारित अभियान के तहत दिनांक 4 अगस्त 2025 को दंगवार से भीमराज मोहम्मदगंज तक सड़क किनारे स्थित वृक्षों की पूजन, रक्षा सूत्र बांधने तथा खाली स्थानों पर पौधारोपण का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस पर्यावरणीय पहल की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत दंगवार से होगी। इसके पश्चात कार्यक्रम क्रमशः हैदरनगर (10:30 से 11:30 बजे तक) एवं मोहम्मदगंज (11:30 से 12:30 बजे तक) में सम्पन्न होगा। इस अभियान का समापन भीमराज मोहम्मदगंज में एक मानस श्रृंखला के रूप में किया जाएगा, जिसमें सहभागीगण वृक्षों की रक्षा और संवर्धन का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य वृक्षों के प्रति सम्मान, संरक्षण और संवेदनशीलता की भावना को सामाजिक स्तर पर सुदृढ़ करना। खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर पौधारोपण कर हरित पट्टी का विस्तार करना। आम नागरिकों को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ते हुए सामूहिक जागरूकता का निर्माण करना...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793
======================
*पलामू पुलिस*
*दिनांक – 01.08.2025*
======================
दिनांक 31.07.2025 को वादी रामाशीष साव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरी उर्फ दिपौआ, थाना नावाजयपुर, जिला पलामू द्वारा अपनी दुकान से दो मोबाइल फोन और ₹1500/- नकद चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस आधार पर नावाजयपुर थाना कांड संख्या 34/25, दिनांक 01.08.2025, धारा 303(2)/334(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पूर्व के चोरी कांड संख्या 01/24 के आरोपी संतु उरांव उर्फ फुदू (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता- सकेन्द्र उरांव, निवासी- तिसिबार, थाना- नावाजयपुर, हाल ही में जेल से बाहर आया था। उसके सत्यापन के क्रम में वह घर पर अनुपस्थित पाया गया। संदेह के आधार पर की गई छापामारी में डयनीखाड़ के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी गए दो मोबाइल फोन और ₹600/- नकद बरामद किए गए।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कांड में धारा 303(2)/334(1)/317(2) BNS के तहत संतू उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तः*
संतु उरांव उर्फ फुदू, उम्र- लगभग 20 वर्ष, पिता- सकेन्द्र उरांव, निवासी- तिसिबार, थाना- नावाजयपुर, जिला- पलामू।
पूर्व कांड में संलिप्तता: नावाजयपुर थाना कांड संख्या 01/24, धारा 379/411 भा.द.वि.
*बरामद सामानः*
1. Vivo Y22 स्मार्टफोन (IMEI – 861123063701518 / 861123063701500), जिसमें दो Jio सिम (9905806725, 7004086554)
2. Jio कीपैड मोबाइल (IMEI – 911660457458379), सिम संख्या – 9798863496
3. ₹600/- नकद – ₹500/- (क्रमांक: 1DB 748163), ₹100/- (क्रमांक: 4HL 444469)
*छापामारी दलः*
1. पु.अ.नि. सतीश कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी)
2. पु.अ.नि. शिव दर्शन राम
3. स.अ.नि. रवि कुमार लोहरा
4. स.अ.नि. अभय कुमार राज
5. स.अ.नि. बुद्धदेव
6. आरक्षी मदन रजक (IRB-10 “A” कंपनी)
7. आरक्षी अंजेश कुमार महतो (IRB-10 “A” कंपनी)
8. चालक आरक्षी प्रदीप कुमार गंझू
9. दफादार उमेश कुमार महतो
10. दफादार समीम अंसारी
11. चौकीदार बुअली कलंदर
======================
*पुलिस अधीक्षक,*
Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment