पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड गांव में शुक्रवार की शाम खेत में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे 25 वर्षीय युवक कुंदन कुमार सिंह की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हलुमाड गांव निवासी अलखदेव सिंह के नाती कुंदन कुमार सिंह खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से खेत के किनारे खड़ा एक जर्जर विद्युत पोल गिर पड़ा, जिससे उस पर लगे 440 वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार सीधे ट्रैक्टर पर आ गिरे। करंट की चपेट में आने से कुंदन गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के दौरान आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। घायलों में देव कुमार सिंह, कुंदन की पत्नी और एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं। घटना सूचना मिलने पर सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आनन- फानन में तुम्बागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले जाय...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामू : पांकी पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बराज से गोंगो रोड़ स्थित हल्दी ग़महेल के समीप एक बाइक सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर हुई मौत, युवक बुरी तरह जख्मी। जिसके बाद उपचार के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डॉक्टर शिव शंकर मुर्मू ने मृत घोषित किया। महिला की पहचान रीमा कुमार उम्र लगभग 55 पति स्व. बालगोविंद भुइयां पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के अंबाबार पंचायत के उछारा की रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अजीत कुमार भुइयां उम्र लगभग 18 वर्ष पिता बृजन भुइयां ग्राम नवगढ़ थाना तरहंसी के रहने वाला है, जो बराज से गोंगो की ओर जा रहा था असंतुलित होकर महिला को मारी टक्कर मौके पर ही हुई मौत। पोस्टमार्टम के लिए MMCH मेदनीनगर भेज दिया गया है। पिपराटांड़ थाना Asi ललन कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचकर युवक को हिरासत में ले गई है।
Comments
Post a Comment