इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से भोजपुरी एवं खोरठा झारखंडी लोकगीतों के प्रसिद्ध ट्रेनिंग स्टार गायक गोरख गिरी एवं संतोष सुहाना अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी की जा रही है। वहीं आगंतुक अतिथियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
आयोजन समिति ने आम लोगों से अधिक संख्या में महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुआ कौड़िया समेत आसपास के कई गांवों के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचेंगे।
Comments
Post a Comment