पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र सिंह मो- 8340727986 रांची: लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। अब लोगों को लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय सारणी के अनुसार नियमित परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
किशनपुर बीआरसी में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि पाटन पलामू
रामाशीष कुमार
+916202682271
किशनपुर बीआरसी में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी
पाटन प्रखंड के बीआरसी किशुनपुर में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय झारखंड सरकार समग्र शिक्षा अंतर्गत खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाटन छतरपुर के विधायक पुष्पा देवी रही जहा पर सभी स्कूल के बच्चे एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहे इस कार्यक्रम की शुरुआत पाटन छतरपुर के विधायक पुष्पा देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी पश्चिमी जिला परिषद जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह एवं किशुनपुर पंचायत के मुखिया सुमन गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई वही सभी मुख्य अतिथि गणों को मंच संचालन कर रहे हैं मिथलेश उपाध्याय के द्वारा फूल के माला एवं गुलदस्ता देखकर सम्मानित किया गया पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी के द्वारा बताया गया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है जिससे बच्चों को बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है वही इस कार्यक्रम की पूरी देखरेख प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा था इस खेल में शामिल बच्चों को कबड्डी फुटबॉल हाई जंप लोंग जंप 100 मीटर की दौड़ 200 मीटर की दौड़ कराई है इस मौके पर उपस्थित रहे समावेशी शिक्षा पाटन इमाम हुसैन अशोक तिवारी ऋषि कांत तिवारी समेत सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं बीआरसी कर्मी मौजूद रहे
Comments
Post a Comment