Skip to main content

रांची–लोहरदगा रेल सेवा फिर से शुरू, लोहरदगा–टोरी मार्ग पर भी सामान्य हुआ ट्रेनों का परिचालन।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र सिंह मो- 8340727986 रांची: लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। अब लोगों को लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय सारणी के अनुसार नियमित परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शहीद केरोबिन तिग्गा के 22वें शहादत दिवस पर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का किया उदघाटन

पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
चतरा सदर प्रखंड के आरा पंचायत के मर्दनपुर में कारगिल युद्ध में शहीद हुए केरोबिन तिग्गा के 22वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। माननीय मंत्री ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद के पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनकी स्मृति में स्मारक स्थल परिसर में वृक्षारोपण किया। उसके उपरांत आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया। इस मौके पर माननीय मंत्री के साथ पुलिस उपाधीक्षक केदार राम, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, स्थानीय मुखिया भीम यादव, समाजसेवी अरुण सिंह, समाजसेवी अजय कुमार यादव, दानभूषण लकड़ा समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।विज्ञापन

Comments

पलामू समाचार केंद्र

रांची–लोहरदगा रेल सेवा फिर से शुरू, लोहरदगा–टोरी मार्ग पर भी सामान्य हुआ ट्रेनों का परिचालन।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र सिंह मो- 8340727986 रांची: लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। अब लोगों को लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय सारणी के अनुसार नियमित परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

कड़कड़ाते ठंड में रात में कंबल बांटने निकले उपायुक्त श्री राजेश सिंह

  पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 ठंड से कांपते असहायों एवं वृद्धों को उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास ने ओढ़ाया मर्म का कंबल सर्द हवाओं के कारण जिले में बेतहासा ठंड से ठिठुर रहे असहाय वृद्ध एवं जरूरतमंदो  को उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने मर्म का चादर ओढ़ाया। जिस समय सर्द हवाओं के कारण बढ़े ठंड से अपने-अपने घरों में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म चादरों के अंदर थे। उस समय बोकारो जिले के शहरी एवं चास नगर निगम में उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने ठिठुर रहे गरीब वृद्ध एवं असहायों के शरीर पर कंबल ओढ़ा रहे थे। उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने सोमवार की देर रात्रि शहर में निकले एवं चौक चौराहों  पर गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चास (एसडीओ) श्री शशि प्रकाश सिंह एवं अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी द्वारा राम मंदिर चौक, महावीर चौक चास, धर्मशाला मोड़, जोधाडीह मोड़, चास बस स्टैंड, नया मोड़,  सिटी सेंटर सेक्टर- 4 समेत अन्य कई स्थानों पर रूक कर गरीब एवं असहयों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौर...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह

पलामू समाचार केन्द्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो 6202682271 अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह,  पाटन (पलामू) पलामू जिले के लोगों को डिजिटल सेवाओं और न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पाटन प्रखंड में समाज सेवा और सादगी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जिले के अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति, जिन्हें लोग ‘हरे कृष्णा सर’ के नाम से जानते हैं, ने चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के शुभ अवसर पर जांघासी पंचायत में जिले के पहले निजी ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। कृष्ण भक्त एवं इस्कॉन से जुड़े अधिवक्ता प्रजापति ने बताया कि वकालत के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति और कानूनी समस्याओं को करीब से देखा। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने संकल्प लिया कि न्याय व्यवस्था केवल अदालतों तक सीमित न रहकर हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। केंद्र का शुभारंभ पारंपरिक फीता काटने के बजाय ‘फीता जोड़कर’ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य समाज को जोड़ना है और सच्ची समाज...

इनकम टैक्स विभाग की बड़ी छापेमारी, पकड़ी गई 620000000 रुपये की ब्‍लैकमनी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 इनकम टैक्‍स विभाग ने एंट्री ऑपरेटर का काम करने वाले ऑपरेटर संजय जैन और उनके साथियों के यहां पर छापेमारी में बड़ी तादाद में कालाधन बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्‍स विभाग ने करीब 62 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। यह दिल्ली-एनसीआर में नोटबंदी के बाद सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है। सूत्रों ने कहा कि संजय जैन और उनके साथियों के दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और गोवा के 42 परिसरों में छापेमारी के बाद यह रकम बरामद की गई है। 2000 और 500 रुपये के नोट लकड़ी की बनी अलमीरा और दूसरे जगह पर रखे गए थे। सूत्रों ने बताया कि एंट्री ऑपरेटर के रूप में संजय जैन फर्जी बिल के जरिए बड़ी नकदी का संचालन कर रहा था। उन्होंने कहा, "नकली बिलों और असुरक्षित लोन के खिलाफ बेहिसाब धन और नकद निकासी के लिए कई शेल संस्थाओं/फर्मों का उपयोग किया गया था। इनकम टैक्‍स विभाग ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की प्रविष्टियां दिखाने वाले दस्तावेज जब्त किए हैं।" इनकम टैक्स विभाग ने एंट्री ऑपरेटर्स, कैश हैंडलर्स और इससे लाभान्वित होने वाले लोगों की कंपनियो...

किशनपुर बीआरसी में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि पाटन पलामू  रामाशीष कुमार +916202682271 किशनपुर बीआरसी में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी पाटन प्रखंड के बीआरसी किशुनपुर में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय झारखंड सरकार समग्र शिक्षा अंतर्गत खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाटन छतरपुर के विधायक पुष्पा देवी रही जहा पर सभी स्कूल के बच्चे एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहे इस कार्यक्रम की शुरुआत पाटन छतरपुर के विधायक पुष्पा देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी पश्चिमी जिला परिषद जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह एवं किशुनपुर पंचायत के मुखिया सुमन गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई वही सभी मुख्य अतिथि गणों को मंच संचालन कर रहे हैं मिथलेश उपाध्याय के द्वारा फूल के माला एवं गुलदस्ता देखकर सम्मानित किया गया पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी के द्वारा बताया गया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है जिससे बच्चों को बौद्धिक विकास के साथ-साथ श...

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. सोमवार शाम को 84 साल की उम्र में प्रणब मुखर्जी ने अंतिम सांस ली. वो पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. बीते दिनों प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनकी सर्जरी भी हुई थी. प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन की जानकारी दी। पूर्व राष्टृपति भारतरत्न स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी जी का जन्म पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में कामदा किंकर मुखर्जी और राजलक्ष्मी मुखर्जी के यहाँ हुआ था! उनके पिता 1920 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होने के साथ पश्चिम बंगाल विधान परिषद में 1952 से 64 तक सदस्य और वीरभूम (पश्चिम बंगाल) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके थे!उनके पिता एक सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन की खिलाफत के परिणामस्वरूप 10 वर्षो से अधिक जेल की सजा भी काटी थी!  प्रणव दादा का जन्म चुकी स्वतंत्रता सेनानी के घर में हुआ था, उन्हे भारतीय राजनीति मे गहरी रुचि रही! वे ...