पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र सिंह मो- 8340727986 रांची: लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। अब लोगों को लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय सारणी के अनुसार नियमित परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महाशिवरात्रि को सुआ कौड़िया झरिवा आहर शिव मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनभोजपुरी स्टार गायिका अनुपमा यादव, विशाल गगन काजल राज कलाकार लेंगे भााग : संरक्षक मुकेश गुप्ता
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
भोजपुरी की सुपरस्टार गायिका अनुपमा यादव जी
15 फरवरी को भोजपुरी स्टार गायिका अनुपमा यादव, विशाल गगन, एक्ट्रेस सुहानी, काजल राज,तान्या तनु, पायल गोस्वामी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। श्री गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में उक्त गायक गायिका कलाकार एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झुमायेंगे। उन्होंने कहा कि महाशिव रात्रि महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। साथ ही मंदिर परिसर की सफाई भाी की जा रही है। आगंतुक अतिथियों व भाक्तों के सुविधा का ख्याल रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर वोलेंटियर को भाी रखा गया है। उन्होंने आमजनों से महाशिवरात्रि महोत्सव में भााग लेने की अपील की है। ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। मालूम हो कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुआ कौड़िया समेत कई गांवों के लोग इसकी तैयारी में लगे हैं। उक्त मौके पर कई जगहों के श्रद्धालु मंदिर में आयेंगे। पर्व को लेकर भांडारा प्रसाद का भाी वितरण किया जायेगा।
मेदिनीनगर। सार्वजनिक शिव मंदिर समिति द्वारा सदर प्रखंड के सुआ कौड़िया झरिवा आहर शिव मंदिर परिसर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मौके पर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक मुकेश गुप्ता ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से हनुमत पूजा, 12 घंटे का अखंड कीर्तन किया जायेगा।
15 फरवरी को भोजपुरी स्टार गायिका अनुपमा यादव, विशाल गगन, एक्ट्रेस सुहानी, काजल राज,तान्या तनु, पायल गोस्वामी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। श्री गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में उक्त गायक गायिका कलाकार एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झुमायेंगे। उन्होंने कहा कि महाशिव रात्रि महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। साथ ही मंदिर परिसर की सफाई भाी की जा रही है। आगंतुक अतिथियों व भाक्तों के सुविधा का ख्याल रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर वोलेंटियर को भाी रखा गया है। उन्होंने आमजनों से महाशिवरात्रि महोत्सव में भााग लेने की अपील की है। ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। मालूम हो कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुआ कौड़िया समेत कई गांवों के लोग इसकी तैयारी में लगे हैं। उक्त मौके पर कई जगहों के श्रद्धालु मंदिर में आयेंगे। पर्व को लेकर भांडारा प्रसाद का भाी वितरण किया जायेगा।
Comments
Post a Comment