पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र सिंह मो- 8340727986 रांची: लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। अब लोगों को लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय सारणी के अनुसार नियमित परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793पूर्वी सिंहभूम: जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहला पंचायत के फुलझड़ी खड़िया साईं गांव में रविवार की रात कुंवर टुडू (40) ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित कुंवर टूडू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों में आरोपित की पत्नी माईनो टुडू, पुत्र सागेन टुडू (12), पुत्र सागुन टुडू (14) शामिल हैं। तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। इस घटना में आरोपित की पुत्री मालती टुडू (8) और पुत्र मंगल टुडू (4) गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फौरन रिम्स रांची रेफर किया गया है।
आरोपित कुंवर टुडू ने बताया कि रविवार की देर रात उसका दिमाग खराब हो गया था। जिसके कारण उसने अपने अपनी पत्नी सहित दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। ये घटना रविवार की रात 2 बजे की बताई जाती है। पत्नी सहित सभी बच्चे खाना खाकर रात में सो रहे थे। निंद्रा अवस्था में आरोपित ने कुल्हाड़ी उठाकर सभी के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे परिवार के तीन सदस्यों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।Editor-In-Chief
PUSHKAR TIWARI
Comments
Post a Comment