पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र सिंह मो- 8340727986 रांची: लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। अब लोगों को लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय सारणी के अनुसार नियमित परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 4 विकेट पर 214 रन बनाए. टीम के लिए साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट 204.25 का रहा. सुदर्शन के अलावा ऋद्धिमान साहा ने 54 औऱ शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली. चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए. तेज बारिश के कारण मैच बीच में रोक दिया गया है.
Comments
Post a Comment