Skip to main content

अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह

पलामू समाचार केन्द्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो 6202682271 अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह,  पाटन (पलामू) पलामू जिले के लोगों को डिजिटल सेवाओं और न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पाटन प्रखंड में समाज सेवा और सादगी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जिले के अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति, जिन्हें लोग ‘हरे कृष्णा सर’ के नाम से जानते हैं, ने चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के शुभ अवसर पर जांघासी पंचायत में जिले के पहले निजी ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। कृष्ण भक्त एवं इस्कॉन से जुड़े अधिवक्ता प्रजापति ने बताया कि वकालत के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति और कानूनी समस्याओं को करीब से देखा। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने संकल्प लिया कि न्याय व्यवस्था केवल अदालतों तक सीमित न रहकर हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। केंद्र का शुभारंभ पारंपरिक फीता काटने के बजाय ‘फीता जोड़कर’ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य समाज को जोड़ना है और सच्ची समाज...

नैतिकता की बात करते हैं और ईडी, सीबीआई, आईटी भाजपा की गाड़ियों में छापेमारी करती हैं, शर्म आनी चाहिएः हेमंत सोरेन

पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामूः बेरमो विधायक अनूप सिंह के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे (Bermo MLA Anoop Singh house raid) की गूंज शुक्रवार को पलामू सहित पूरे राज्य में सुनाई दी (CM Hemant Soren Palamu Speech). छापेमारी के लिए गए अधिकारियों में से एक की गाड़ी में भाजपा का स्टीकर लगा होने से सियासी तूफान आ गया. इससे स्टीकर हटाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और राजनीतिक अखाड़े में यह वायरल हो रहा है. सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में स्पीच में भी इस मुद्दे को उठाया.
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने पलामू पुलिस लाइन पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में ईडी, आईटी रेड पर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में करीब 45 मिनट तक भाषण दिया, इस दौरान करीब 25 मिनट तक उनका भाषण भाजपा और केंद्र सरकार के इर्द गिर्द रहा. पलामु पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में कहा कि विपक्ष नैतिकता की बात करता है. लेकिन यह कैसी नैतिकता है। कि ईडी, सीबीआई और आईटी भाजपा की गाड़ी में छापेमारी करने जाती हैं.
पलामू में गुजरात की बातः सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज भी राज्य में रेड हो रही है. मजेदार बात है कि छापेमारी करने वाले अधिकारी भाजपा की गाड़ियों में गए हैं, शर्म आनी चाहिए विपक्ष को और कितना मुंह काला करेंगे. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा एवं विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्या वे चोर उचक्के हैं जो आज नोटिस दिया और कल हाजिर हो जाएं. वे संवैधानिक पद पर हैं और रहे हैं. भाजपा नैतिकता की बात करती है और गुजरात में 150 लोगो की मौत होती है, वहां इस्तीफा नहीं मांगा जा रहा है और एक आदिवासी और दलित से इस्तीफा मांगा जा रहा है.

15 नवंबर के बाद पुलिस, शिक्षा विभाग समेत कई जगहों पर होगी नियुक्तिः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू जनसभा में कहा कि 15 नवंबर के बाद बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी. पुलिस, शिक्षा समेत कई विभागों में नियुक्तियां होनी है और बड़े पैमाने पर भर्तियों का विज्ञापन निकाला जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पलामू का ऐतिहासिक दुबियाखाड़ मेला राजकीय मेला घोषित किया जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कारोना के बाद सुखाड़ बड़ी समस्या बनकर आया है. राज्य के 31 लाख किसानों को तीन-तीन हजार रुपये की राहत दी जाएगी.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बाद इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे. ताकि किसानों को राहत मिल सके. राज्य के 222 प्रखंडों को सुखाड़ घोषित किया गया है. अधिकारी और दलालों का पहले गठजोड़ था, जिसे खत्म कर दिया है. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर पोर्टल के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है. सभी जगह उत्साह का माहौल है. 20 वर्षों तक ऐसा माहौल नहीं देखने को मिला था.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अधिकारी सुदूरवर्ती गांव में जा रहे हैं और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है. ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ एक महीने का अभियान है, आगे भी जारी रहेगा. एक महीने में 25 लाख आवेदनों का निष्पादन हुआ है, किशोरी समृद्धि योजना से राज्य की 09 लाख बच्चियों को जोड़ा जाएगा.
मंत्री आलमगीर आलम बोले- सरकार घबराने वाली नहीं: कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कितनी भी दबाने की कोशिश हो, सरकार आगे बढ़ कर काम करेगी. सरकार पर बलाएं आ रहीं हैं, सारी बलाओं को पार करते हुए सरकार राज्य के विकास में लगी है. सरकार को परेशान करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन सरकार परेशान नहीं होगी. सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है. उन्होंने कहा 2019 की तरह आने वाले वक्त में भी गठबंधन पर लोग भरोसा करेंगे.
सीएम हेमंत सोरेन ने किया 24 योजनाओं का उद्घाटनः सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में आपकी योजना आपकी

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 24 योजनाओं का उद्घाटन किया जबकि सीएम ने 33 योजनाओं की आधारशिला भी रखी. सीएम ने इस दौरान 142 करोड़ रुपये का परिसंपत्तियों का वितरण किया. इस दौरान सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, राशन कार्ड, भूमि पट्टा आदि का भी वितरण किया. सीएम हेमंत सोरेन ने इस दौरान रानीताल जलाशय योजना के पुनरूद्धार, स्वास्थ्य केंद्र नौडीहा बाजार, तोलरा, पांडु, सदर अस्पताल स्थित 100 बेड का वार्ड, मलय डैम पर्यटकीय विकास कार्य समेत कई रोड का भी उद्घाटन किया.

इसकी आधारशिला रखीः इसके अलावा सीएम ने इस दौरान चैनपुर, हुसैनाबाद, पांकी में सरोवर निर्माण और मरम्मत, तरहसी, पाटन, पांकी, मनातू में चेकडैम निर्माण, छत्तरपुर में शवदाह गृह, नक्सल इलाकों में पांच पुल, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में मरीन ड्राइव, नगर निगम के विभिन्न चौक चौराहों की सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी. सीएम ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहले चरण में पलामू में एक लाख आवेदन मिले थे, जिसमें से 65 हजार का निष्पादन हो गया है. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 238 लोगों को ऋण दिया गया है जबकि 2000 आवेदन मिले हैं.

सीएम की सुरक्षा में तैनात थे एक हजार जवानः सीएम हेमंत सोरेन के पलामू दौरे के दौरान छह डीएसपी, 24 इंस्पेक्टर समेत एक हजार जवानों की तैनाती की गई थी. सीएम की सुरक्षा में जैप, आईआरबी, जिले के जवानों को तैनात किया गया था. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण पलामू में चल रहा है. इस दौरान पलामू प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा मौजूद थे.

कार्यक्रम से दूर रहे भाजपा सांसद और विधायक, भाजपा की मेयर पहुंची : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, चतरा सांसद सुनील सिंह, भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, आलोक चौरसिया, डॉ. शशिभूषण मेहता, पुष्पा देवी और एनसीपी विधायक कमलेश सिंह को भी आमंत्रित किया गया था. ये सभी कार्यक्रम से दूर रहे. हालांकि भाजपा की मेयर कार्यक्रम में शामिल हुईं.

Comments

पलामू समाचार केंद्र

अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह

पलामू समाचार केन्द्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो 6202682271 अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति ने शुरू किया ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह,  पाटन (पलामू) पलामू जिले के लोगों को डिजिटल सेवाओं और न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पाटन प्रखंड में समाज सेवा और सादगी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जिले के अधिवक्ता रामप्रवेश प्रजापति, जिन्हें लोग ‘हरे कृष्णा सर’ के नाम से जानते हैं, ने चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के शुभ अवसर पर जांघासी पंचायत में जिले के पहले निजी ‘न्याय-आश्रय एवं ई-सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। कृष्ण भक्त एवं इस्कॉन से जुड़े अधिवक्ता प्रजापति ने बताया कि वकालत के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति और कानूनी समस्याओं को करीब से देखा। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने संकल्प लिया कि न्याय व्यवस्था केवल अदालतों तक सीमित न रहकर हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। केंद्र का शुभारंभ पारंपरिक फीता काटने के बजाय ‘फीता जोड़कर’ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य समाज को जोड़ना है और सच्ची समाज...

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

कड़कड़ाते ठंड में रात में कंबल बांटने निकले उपायुक्त श्री राजेश सिंह

  पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 ठंड से कांपते असहायों एवं वृद्धों को उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास ने ओढ़ाया मर्म का कंबल सर्द हवाओं के कारण जिले में बेतहासा ठंड से ठिठुर रहे असहाय वृद्ध एवं जरूरतमंदो  को उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने मर्म का चादर ओढ़ाया। जिस समय सर्द हवाओं के कारण बढ़े ठंड से अपने-अपने घरों में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म चादरों के अंदर थे। उस समय बोकारो जिले के शहरी एवं चास नगर निगम में उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने ठिठुर रहे गरीब वृद्ध एवं असहायों के शरीर पर कंबल ओढ़ा रहे थे। उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने सोमवार की देर रात्रि शहर में निकले एवं चौक चौराहों  पर गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चास (एसडीओ) श्री शशि प्रकाश सिंह एवं अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी द्वारा राम मंदिर चौक, महावीर चौक चास, धर्मशाला मोड़, जोधाडीह मोड़, चास बस स्टैंड, नया मोड़,  सिटी सेंटर सेक्टर- 4 समेत अन्य कई स्थानों पर रूक कर गरीब एवं असहयों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौर...

40 घंटे से लातेहार के टोरी रेलवे ट्रैक पर डटे हैं टानाभगत, आवागमन पूरी तरह ठप

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी नीति टानाभगत समुदाय द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर टोरी लेवल क्रॉसिंग पर रेल मालगाड़ी रोको कार्यक्रम आज शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है. करीब 40 घंटे से रेलवे ट्रैक पर सैकड़ों टानाभगत समुदाय के पुरुष-महिला ट्रैक पर बैठे हैं. इन 40 घंटों में अब तक एक भी ट्रेन इस रेल पथ से नहीं गुजरी है।

मेरा एजेंडा स्पष्ट शहर की शांति और विकास..महापौर

पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड  दीपक तिवारी  +917979886793 वार्ड समिति के माध्यम से वार्डो का विकास मेरी प्राथमिकता ।  निगम से नए जुड़े क्षेत्र का विकास मेरा लक्ष्य । आज पलामू समाहरन्यायालय के सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त कुसुम सहाय द्वारा श्रीमती अरुणा शंकर को दोबारा महापौर बनने के उपरांत शपथ दिलाई गई । महापौर के शपथ उपरांत सभी पार्षदों को शपथ दिलाया गया फिर निर्विरोध चुने उपमापौर मनोज सिंह को महापौर अरुणा शंकर ने शपथ दिलाई । शपथ के उपरांत महापौर अरुणा शंकर अपने निगम कार्यालय में जाकर निगम की पहली बैठक करते हुए अपना कार्यभार संभाला साथी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं झारखंड नगर पालिका विधि संहिता पुस्तक सबों को भेंट कर सम्मानित किया । महापौर अरुणा शंकर ने अपने कार्यभार संभालते के साथ निगम के पदाधिकारीयो को सफाई संबंधित पत्र निर्गत करते हुए कई जानकारियां मांगी ताकि रामनवमी से पूर्व निगम क्षेत्र की सफाई संबंधित समीक्षा की जा सकें । महापौर ने बैठक उपरांत अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते ह...

डालटनगंज रेलवे स्टेशन से चोपन के बीच लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूँज, पलामू एक्सप्रेस गाड़ीयों में अतिविशेष टिकट चेकिंग चलाया गया

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 पलामू - डालटनगंज रेलवे स्टेशन से चोपन के बीच लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूँज, पलामू एक्सप्रेस गाड़ीयों में अतिविशेष टिकट चेकिंग चलाया गया। सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान में 291 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से राजस्व 1 लाख 77 हजार 740 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। सीआईटी बीएम पांडेय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के सभी ऊर्जावान साथियों के अथक प्रयास से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोग जागरूक भी हो रहे है। ज्यादातर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है। आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर मध्यरात्रि लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई। जिसमें इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव, के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे। ...

विवाहिता को हत्या कर जला देने का लगाया आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को हत्या कर जला देने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के कुरदाग गांव निवासी भागमती देवी ने हुसैनाबाद थाना में एक आवेदन दिया है। लिखा है कि मेरी 23 वर्षीय पुत्री आरती देवी को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुरदाग निवासी सह दामाद अपने परिवार के साथ मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर जला देने का आरोप लगई है। लिखा है कि गत 12 दिसम्बर को सूचना मिल की आपकी पुत्री आरती देवी घर से भाग गई है। दूसरे दिन आरती को खोजने के उद्देश्य से ससुराल कुरदाग पहुंचे तो पता चला कि मेरी बेटी को घर के समीप हत्या कर जला दिया गया है। और मेरा दामाद घर से गायब है। आस पड़ोस से पूछ ताछ पर पता चला कि घरवाले अर्जुन सिंह, कृष्ना सिंह, लव सिंह, बिनय सिंह, कृष्णा सिंह की पत्नी शिवा देवी ने मिलकर घर के पीछे गला दबा कर हत्या कर दिया। बाद में शव को जला दिया। जब पुलिस जांच करने पहुंची तो देखा कि घर के पीछे स्थित बाथरूम के पास लगा हुआ है, जिसे भूसी डालकर छुपा दिया गया है। इन सभी स्थित की देखने से एहसास हुआ कि मेरी पुत्री की हत्या की गई है...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों का शत प्रतिशत डाटा इंट्री कराएं सुनिश्चित: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मतदाताओं के सभी विवरणी को सही-सही करें इंट्री एवं उसकी जांच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे पलामू,  पांकी का किया निरीक्षण पलामू से राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बात मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ से दूसरे बूथ में नाम स्थानांतरण एवं मतदाता विवरणी में सुधार को लेकर मतदाताओं द्वारा जमा किये गये प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डाटा इंट्री सुनिश्चित करायें। मतदाताओं के नाम-पता से लेकर मोबाइल नंबर तक के सभी विवरणी का सही-सही डाटा इंट्री करायें एवं उसकी उसकी जांच करें। मोबाइल नंबर की इंट्री अति आवश्यक है। मतदाताओं द्वारा जमा प्रपत्रों का सही से डेटा इंट्री एवं रिकॉर्ड मेंटेन सुनिश्चित करें। यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कही। वे आज पलामू से एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं राज्य के सभी जिलों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व...

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. सोमवार शाम को 84 साल की उम्र में प्रणब मुखर्जी ने अंतिम सांस ली. वो पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. बीते दिनों प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनकी सर्जरी भी हुई थी. प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन की जानकारी दी। पूर्व राष्टृपति भारतरत्न स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी जी का जन्म पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में कामदा किंकर मुखर्जी और राजलक्ष्मी मुखर्जी के यहाँ हुआ था! उनके पिता 1920 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होने के साथ पश्चिम बंगाल विधान परिषद में 1952 से 64 तक सदस्य और वीरभूम (पश्चिम बंगाल) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके थे!उनके पिता एक सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन की खिलाफत के परिणामस्वरूप 10 वर्षो से अधिक जेल की सजा भी काटी थी!  प्रणव दादा का जन्म चुकी स्वतंत्रता सेनानी के घर में हुआ था, उन्हे भारतीय राजनीति मे गहरी रुचि रही! वे ...