पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
होटल आरडीएस रमाडा नवरात्रि के अवसर पर शुद्ध शाकाहारी व्यंजन परोसेगा । इस संबंध में जानकारी देते हुए आरडीएस रमाडा के जनरल मैनेजर दलेर सिंह ने बताया कि नवरात्रि में बगैर लहसुन प्याज के शाकाहारीव्यंजन बनाने के लिए अलग से किचेन बनाया गया है । किचेन की बर्तन भी नई मंगाई गई हैं वहीं बैठने की अलग विशेष व्यवस्था की गई । है । सिंह ने बताया नवरात्रि में शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है । इसे देखते हुए नवरात्रि स्पेशल व्यंजन की शुरुआत की गई है । यह सूविधा होटल में आनेवाले सभी ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रारंभ किया गया है । नवरात्रि स्पेशल व्यंजन की शुरुआत सात अक्टूबर से प्रारंभ होगी जो पंद्रह अक्टूबर तक चलेगी । श्री सिंह ने बताया कि माता रानी के पूजा चलने के कारण ज्यादातर घरों के किचेन में लहसुन प्याज वर्जित रहता है उसे देखते हुए होटल आरडीएस रमाडा रेस्टोरेंट ने इस वर्ष नवरात्रि को स्पेशल बनाने के लिए एक प्रयास किया है ।
Comments
Post a Comment